फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A new 220 kV transmission center will be built in Baikunthapur.

Bareilly News: बैकुंठापुर में बनेगा 220 केवी का नया ट्रांसमिशन सेंटर

Thu, 11 Jun 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A new 220 kV transmission center will be built in Baikunthapur.
बरेली। जिले की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बैकुंठापुर-दोहना स्थित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र परिसर में नया 220 केवी का नया ट्रांसमिशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही स्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 12 ट्रांसमिशन सेंटर संचालित हैं। नया 220 केवी ट्रांसमिशन सेंटर बनने पर आसपास के विद्युत उपकेंद्रों तक बिजली पहुंचाने में सहूलियत होगी। बढ़ती मांग के अनुरूप बेहतर एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके निर्माण पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

वहीं, बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से ग्रेटर बरेली क्षेत्र के बालीपुर में भी 220 केवी ट्रांसमिशन सेंटर स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए बड़ा बाइपास के पास करीब 15 हजार वर्गमीटर भूमि चिह्नित की गई है। प्रस्ताव करीब एक वर्ष पूर्व भेजा गया था और सर्वेक्षण का कार्य भी पूरा हो चुका है। इस परियोजना का खर्च बीडीए वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालीपुर स्थित प्रस्तावित ट्रांसमिशन सेंटर को बैकुंठापुर से जोड़ने के लिए लगभग 17 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन भी बिछाई जाएगी। दोनों परियोजनाएं पूरी होने के बाद ग्रेटर बरेली समेत शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुधरेगी। ओवरलोडिंग दूर होगी।
..............
अभी तक जिले में ये हैं ट्रांसमिशन सेंटर
220 केवी सीबीगंज, 220 केवी दोहना, 220 केवी बदायूं रोड, 132 केवी रिछा, 132 केवी मीरगंज, 132 केवी बरेली टाउन, 132 केवी फरीदपुर, 220 केवी फरीदपुर, 132 केवी बालीपुर, 132 केवी दोहना, 132 केवी नवाबगंज, 132 केवी आंवला में ट्रांसमिशन है।

वर्जन :
बैकुंठापुर में नया 220 केवी ट्रांसमिशन सेंटर बनाया जाएगा। बीडीए के खर्च पर बालीपुर में भी 220 केवी का ट्रांसमिशन सेंटर स्थापित करने की योजना है। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। - पंकज शर्मा, अधिशासी अभियंता, पारेषण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed