{"_id":"6ae11a4d3fe655c29902b9d4","slug":"a-monkey-bit-a-child-playing-outside-tulip-tower-the-child-required-three-stitches-bareilly-news-c-4-bly1015-996787-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्यूलिप टावर के बाहर खेल रहे बच्चे को बंदर ने कांटा, लगे तीन टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्यूलिप टावर के बाहर खेल रहे बच्चे को बंदर ने कांटा, लगे तीन टांके
विज्ञापन
बरेली। शहर के स्टेडियम रोड स्थित ट्यूलिप टावर के बाहर खेल रहे नौ वर्षीय बच्चे को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। उसकाे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां बच्चों को तीन टांके लगाए गए। निगम की तरफ से बंदरों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान फेल साबित हो रहा है।
सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे ट्यूलिप टावर के बाहर खेल रहा प्रारब्ध नेहरा (9) को बंदरों ने काटकर जख्मी कर दिया। इससे गर्दन के नीचे व पीठ पर घाव हो गए। यह देखकर जब सुरक्षा में खड़े जवान ने दौड़ाया तो बंदर भाग गए। इसके बाद उनको उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
प्रारब्ध की मां शिप्रा सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। इस बाबत पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. हरपाल सिंह ने बताया कि जिन जगहों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां टीम लगाकर बंदरों को पकड़वाया जा रहा है। ट्यूलिप टावर में भी बंदरों को पकड़वाया जाएगा।