{"_id":"650c26a37cf377f77606e706","slug":"a-man-misdeeds-with-dog-in-bareilly-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: अधेड़ व्यक्ति ने बेजुबान के साथ किया दुष्कर्म, घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: अधेड़ व्यक्ति ने बेजुबान के साथ किया दुष्कर्म, घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल
Thu, 21 Sep 2023 04:49 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 04:49 PM IST
सार
अधेड़ व्यक्ति ने झोपड़ी में बेजुबान के साथ दुष्कर्म किया। किसी ने उसका वीडियो बना लिया। मामला एक महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक अधेड़ व्यक्ति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। उसने बेजुबान जानवर को अपनी हवस का शिकार बना डाला। अधेड़ ने कुतिया के साथ दुष्कर्म किया। उसकी घिनौनी करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
यह शर्मनाक मामला भोजापुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति ने झोपड़ी में बेजुबान के साथ दुष्कर्म किया। किसी ने उसका वीडियो बना लिया। मामला एक महीने पुराना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने भोजीपुरा थाना पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महंगा हुआ लखनऊ का सफर: एनएचएआई ने फरीदपुर टोल की दरें बढ़ाईं, अब वाहन स्वामी को चुकाने होंगे इतने रुपये
विज्ञापन
करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति ने बेजुबान के साथ दरिंदगी की। एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। जबकि उन्होंने खुद पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था। उधर, आरोपी शख्स का कहना है कि उसने सिर्फ बेजुबान को सिर्फ पीटा था। उसने दुष्कर्म से इनकार किया।