{"_id":"6918f01487944e467209971b","slug":"a-dog-attacked-a-girl-sitting-outside-her-house-seriously-injured-bareilly-news-c-4-vns1074-767216-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर के बाहर बैठी मासूम बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, चेहरे से मांस नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर के बाहर बैठी मासूम बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, चेहरे से मांस नोचा
Sun, 16 Nov 2025 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:56 AM IST
सार
बरेली में पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। बच्चे के चेहरे से मांस नोच लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में घर के बाहर बैठी बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची के परिजनों का कहना है कि पड़ोसी ने घर में ही स्ट्रीट डॉग को पाल रखा है, जिसने यह हमला किया। उन्होंने इसकी शिकायत की तो आरोपी मारपीट और गाली-गलौज पर उतारू हो गए।
शहर के जोगी नवादा ठाकुर द्वारा मंदिर निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उनकी साढ़े तीन वर्षीय बेटी लवली दरवाजे पर खेल रही थी। उसी समय पड़ोसी का पालतु कुत्ता अचानक आया और हमला कर लवली को लहूलुहान कर दिया। बच्ची के चेहरे पर गहरा जख्म हो गया। पड़ोसी से इसकी शिकायत की तो साथियों के साथ वह हमलावर हो गया। आरोपी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित जोगी नवादा चौकी में तहरीर दी है। लवली का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
लवली के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी बेसहारा कुत्तों को खाना देता है और इसी वजह से कुत्ता उनके घर में ही रहता है। पड़ोसी ही उसकी देखभाल करते हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद अगर वह कुत्ते को हटा देते तो यह नौबत नहीं आती।