फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   depressed youth committed suicide by hanging himself

Bareilly News: अवसाद के चलते युवक ने की आत्महत्या, कुएं के पास पेड़ पर लटका मिला शव

Fri, 16 May 2025 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 02:18 AM IST
सार

भमोरा क्षेत्र के गांव कटका भरत में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
depressed youth committed suicide by hanging himself
मनोज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा क्षेत्र के गांव कटका भरत में बृहस्पतिवार को दिन में कुएं के पास एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस इसे अवसाद के कारण आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कटका भरत निवासी 27 वर्षीय मनोज कुमार बुधवार दोपहर बाइक से कहीं गया था। रात तक फोन न उठने पर घरवालों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व परिजन देर रात तक युवक की खोज करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटकते हुए युवक के शव को देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


पिता केवल राम ने बताया कि मनोज दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। सात दिन पूर्व गांव आया था। बल्लिया में एक सराफ के पास बहन और पुत्रवधू के रखे जेवर छुड़ाकर लाया था। पत्नी अपने पुत्र के साथ मायके हडोलिया भोलापुर में थी। उसके बाद बेटे ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या अवसाद के कारण युवक की आत्महत्या की बात प्रतीत हो रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी स्थल पर तीसरी मौत से ग्रामीण हैरान
गांव के बाहर बने कुएं के आसपास कई पेड़ हैं। दो साल पहले गांव के एक व्यक्ति ने इसी पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। कोरोनाकाल में विछुरैया के एक ग्रामीण ने इसी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीण इस घटना के बाद हैरान हैं। तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

किच्छा नदी में युवक का मिला शव
बहेड़ी में किच्छा नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शव की पहचान दिनेश शर्मा (40) निवासी ग्राम उनई मकरुका के रूप में हुई है। शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर मिला है।

परिजनों ने बताया कि मृतक दिनेश शर्मा शराब पीने का आदी था। अक्सर बिना बताए घर से गायब रहता था। इस आदत के कारण उसके परिवार वाले परेशान रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed