फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A cow died and a calf was scorched in a hut fire.

Bareilly News: झोपड़ी में आग लगने से गाय जलकर मरी, बछड़ा झुलसा

Wed, 22 Apr 2026 06:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 22 Apr 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
A cow died and a calf was scorched in a hut fire.
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव पुरैनिया में सोमवार रात मंगलसेन की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में खूंटी से बंधी गाय जलकर मर गई। उसके साथ बंधा बछड़ा झुलस गया। 10 क्विंटल भूसा और चार क्विंटल गेहूं के अलावा नकदी जलकर राख हो गई। लेखपाल ने एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

गांव पुरैनिया निवासी मंगलसेन ने बताया कि पड़ोसी राजकुमार कश्यप की बेटी का लग्न समारोह था। वह उसमें शामिल होकर लौट रहे थे।आग लगने पर ग्रामीणों ने मशक्कत से आग बुझाई। तब तक झोपड़ी में बंधी गाय जलकर मर चुकी थी। बछड़ा बुरी तरह झुलस गया था। झोपड़ी में रखा 10 क्विंटल भूसा और चार क्विंटल गेहूं राख में बदल गया। झोपड़ी में रखी नकदी भी जल गई। आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है। सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी के साथ राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया। लेखपाल वैभव सक्सेना ने बताया कि एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

गेहूं की पराली में लगी आग, फसल-भूसा जला
मीरगंज के गांव मनकरा में मंगलवार को गेहूं की पराली में आग लग गई। हवा के चलते आग तेजी से फैल गई। खेत में पड़ा भूसा और कई एकड़ भूमि पर लगी फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। प्रभावित किसान मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मनकरा में गेहूं की पराली में आग लगने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के मुताबिक, आग लगने का कारण पता नहीं लगा है। आग लगने की सूचना पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर गई फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत से आग बुझाई। प्रभावित किसान मायूस हैं। जिन किसानों की फसल और भूसा नष्ट हुआ है, उनको मुआवजा देने की मांग उठाई गई है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच कराई जा रही है। संवाद
आग लगने से पराली-भूसा जला
मनौना क्षेत्र में आश्रम पद्धति स्कूल के पास खेत में मंगलवार दोपहर 12:00 बजे आग लग गई। सूचना पर मौके पर गई फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। तब तक करीब 20 बीघा खेत में पराली और भूसा जलकर राख हो गया चुका था। गांव मनौना निवासी सुधीर पाराशरी ने बताया कि आंवला-बिसौली रोड पर उनका 40 बीघा खेत है। उसमें गेहूं की फसल लगाई थी। कंबाइन से कटाई के बाद फसल खेत से उठाई जा चुकी थी। गनीमत रही कि हवा विपरीत दिशा में चल रही थी वरना नुकसान ज्यादा हो सकता था। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और सर्वोदय आश्रम पद्धति की ओर आग फैलने से जान को भी खतरा होता। संवाद
तार टूटकर गिरने से खेत में लगी आग, 11 बीघा गेहूं की फसल और एक हजार बीघा में पराली राख
खेत पर मंगलवार को बिजली का तार टूटकर गिरने से गेहूं की 11 बीघा में पकी हुई फसल में जल गई। चार गांव के किसानों की भूसा बनाने के लिए छोड़ी गई पराली भी जलकर राख हो गई। एसडीएम ने किसान को मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मकरंदापुर नवदिया निवासी प्रभुदयाल का 11 बीघा खेत गांव जटऊ पट्टी निवासी किसान रामचंद्र ने ठेके पर लिया था। उसमें गेहूं की फसल तैयार थी। खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे खेत में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग जल्द फैल गई। मकरंदापुर, पचदौरा कला, टांडा इनायतुल्ला और जटऊ पट्टी के किसानों ने भूसा बनाने के लिए खेत पर पराली छोड़ दी थी। सूचना पर दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग में एक हजार बीघा में पराली जल चुकी थी। सूचना पर एसडीएम सदर प्रमोद कुमार और क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक लेखपाल ने मौका-मुआयना किया। एसडीएम सदर ने लेखपाल को नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। एसडीएम सदर ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed