फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A comment from a retired military man

Bareilly News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से एक टप्पेबाजी

Sun, 11 Feb 2024 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 11 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
A comment from a retired military man
भोजीपुरा (बरेली)। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को झांसा देकर टेंपो चालक और उसके सहयोगी ने नकदी और जेवरात ठग लिए। मामले में भोजीपुरा थाने में एक तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के थाना बागेश्वर के मोहल्ला मंडलसेरा निवासी केसर सिंह ने बताया कि वह सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं। पत्नी नदोली देवी, साली कुबरा देवी के साथ उपचार कराने के लिए बरेली के जिला अस्पताल आए थे। शनिवार को लौटते समय जिला अस्पताल के बाहर एक टेंपो चालक मिला। काठगोदाम तक चलने की बात कहकर उसने बैठा लिया। टेंपो में पहले से एक युवक बैठा हुआ था उसने भी काठगोदाम तक जाने की बात कही।
विज्ञापन

कुछ दूर चलने के बाद टेंपो चालक ने पीले रंग का एक लिफाफा दिया। कहा कि इसमें रुपये और आभूषण रख दो। चेकिंग होने पर रुपये और आभूषण चले जाएंगे। इस पर केसर ने पत्नी का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी सहित नकदी लिफाफे में रख दी। आरोपी ने लिफाफा अपने पास रख दिया। भोजीपुरा स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर उसने टेंपो से उतार दिया। उन्हें दूसरा लिफाफा थमाकर दोनों चंपत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक जब वह नहीं आए तो उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा। उसमें कागज रखे हुए थे। ठगी का अहसास होने पर वह परिवार के साथ भोजीपुरा थाने पहुंचे। तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह पीड़ित के साथ मौके पर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज और दोहना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उन्होंने जल्द टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed