फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A 65-year-old man is preparing for a fourth marriage in bareilly Three daughters virgins at home

घर में तीन बेटियां कुंवारी, 65 के अब्बा ने की चौथी शादी की तैयारी, बेटी की गुहार-उन्हें समझाइए साहब

Fri, 26 Jun 2020 09:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jun 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
A 65-year-old man is preparing for a fourth marriage in bareilly Three daughters virgins at home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से अनोखा मामला सामने आया है। बारादरी थाना क्षेत्र निवासी 65 साल के व्यक्ति ने दो पत्नियों का इंतकाल होने के बाद 25 साल की युवती से तीसरी शादी की। अब वह चौथी शादी करने की फिराक में है, जबकि घर में तीन जवान बेटियां हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को बड़ी बेटी ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। कहा, पुलिस उसके पिता की हरकतों पर लगाम लगाए। एसएसपी दफ्तर में शिकायत करने पहुंची चक महमूद की युवती ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


वह तीन बहनें और दो जवान भाई हैं। उनकी मां से पहले उनकी सौतेली मां की भी मौत हो चुकी है। पिता की उम्र 65 साल है, अब उन्होंने बिहार की 25 साल की महिला से शादी कर ली है। पिता अब चौथी शादी करने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पिता उसकी और बाकी बहन-भाइयों की शादी नहीं कर रहे हैं। संपत्ति में भी हिस्सा नहीं दे रहे हैं। शिकायतें सुन रहीं सीओ टू सीमा यादव ने बारादरी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बरेली जिले के भुता में गुरुवार दोपहर साइकिल से खेत पर मां को खाना देने जा रही किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने आरोपी अनजान युवक के अलावा रिपोर्ट में दो बुजुर्गों को आरोपी से मिलीभगत के संदेह में नामजद करा दिया। 

बुजुर्ग घटनास्थल से कुछ दूर पेड़ों का सौदा कर रहे थे। एसओ ने दोनों बुजुर्गों को थाने लाकर पीटना शुरू कर दिया। मामला एसपी देहात के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसओ की फटकार लगाई और थाने जाकर दोनों बुजुर्गों को छुड़वा दिया। 

दुष्कर्म की सप्ताह भर में यह दूसरी घटना है। बीते दिनों अलीगंज क्षेत्र में भी के साथ दुष्कर्म हुआ था। इसके अलावा लगभग 15 दिन पहले भमौरा में एक बच्चे साथ कुकर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed