फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सोशल आडिट से खुलेंगे मनरेगा में घपले

सोशल आडिट से खुलेंगे मनरेगा में घपले

Tue, 08 Jul 2014 05:33 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Tue, 08 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मनरेगा के तहत पिछले वित्तीय वर्षों में कराए गए कार्यों की सच्चाई और खर्च किए पैसे का आकलन करने के लिए सोशल आडिट की टीम अब गांव-गांव जाएगी। आडिट का पहला चरण 11 जुलाई से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगा। इसका शेड्यूल तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में 363 गांवों में सोशल आडिट होगा। इसके लिए 587 वर्करों की टीम लगाई गई है। इन्हें पिछले दिनों आडिट के लिए प्रशिक्षण दिया गया था।इस साल से ग्राम पंचायतों में खुली बैठक में ही मनरेगा का सोशल आडिट कराने का प्रावधान किया गया है। इसमें ग्रामीणों को मनरेगा कार्यों के बाबत अपनी-अपनी बात कहने का मौका भी दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधान, ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मनरेगा में कराए गए कार्यों के घपले उजागर होने की संभावना के चलते ही सोशल आडिट निदेशालय ने आडिट के दौरान पुलिस की ड्यूटी लगवाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके लिए संबंधित गांवों के पुलिस थाने को बीडीओ पत्र लिखेंगे। सोशल आडिट की जिला कोआर्डिनेटर दीप्ति यादव ने बताया कि आडिट के दौरान मनरेगा से संबंधित सारा रिकार्ड प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी प्रधान और कार्यदायी संस्थाओं की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed