फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 वीं की छात्रा को लिफ्ट दी फिर दुराचार कर डाला

10 वीं की छात्रा को लिफ्ट दी फिर दुराचार कर डाला

Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आंवला। सोमवार सुबह स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को बाइक पर लिफ्ट देने के बाद सुनसान जगह पर ले जाकर पड़ोस के युवक ने दुराचार कर दिया। वह पांच घंटे बाद बदहवास हालत में मिली। छात्रा के पिता आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में छात्रा के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी कस्बे के एक स्कूल में पढ़ती है। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे वह सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी पड़ोस का आस मोहम्मद बाइक लेकर आ गया। उसके साथ परिवार की एक लड़की बैठी थी जो बेटी के ही स्कूल के प्राइमरी सेक्शन में पढ़ती है। युवक ने उनकी बेटी को भी स्कूल छोड़ने का झांसा देकर बाइक में बैठा लिया। आरोप है कि युवक ने अपने परिवार की लड़की को स्कूल गेट पर छोड़ दिया मगर उनकी बेटी को उतारे बिना बाइक आगे बढ़ा दी। वह बेटी को वजीरगंज रोड की ओर ले गया। सुनसान जगह पर बाइक रोकी। फिर चाकू दिखाकर दुराचार किया। बाद में बेटी को वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

छात्रा के पिता के अनुसार स्कूल के प्रधानाचार्य ने फोन कर बेटी के स्कूल नहीं पहुंचने की सूचना दी। इस पर बेटी की खोज शुरू की। दोपहर डेढ़ बजे वह रामनगर मोड़ के पास मिली। उसके आपबीती बताने पर जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उनसे कहा गया कि अपनी बेटी से उनके बेटे की शादी करा दो। ऐसा न करने पर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी शक्ति सिंह ने कहा कि आरोपी भाग गया है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed