{"_id":"120-105992","slug":"Bareilly-105992-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों के ट्रक ने तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग का बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों के ट्रक ने तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग का बूम
Bareilly
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। पशु तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस से बचने के लिए पशुओं से भरे ट्रक से बिलपुर स्टेशन के पास क्रासिंग का बूम तोड़ दिया लेकिन ट्रक बीच ट्रैक पर रुक गया। दोनों ओर से आ रही ट्रेनों की रोशनी देख ड्राइवर और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग गए। रेड सिग्नल हो जाने से काफी देर तक बरेली-शाहजहांपुर के बीच आठ स्टेशनों पर ट्रेनों के चक्के थम गए। जीआरपी ने ड्राइवर के खिलाफ बूम तोड़ने का मुकदमा दर्ज किया है। जैंतीपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
घटना सोमवार सुबह चार बजे ही है। दिल्ली से लखनऊ जा रही 12230 लखनऊ सुपर फास्ट मेल को गुजारने के लिए बिलपुर स्टेशन के पूर्वी केविन मैन जैतीपुर रोड के रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर रहा था। अचानक जैंतीपुर की ओर से आए ट्रक एचआर 038 एल 01705 के ड्राइवर ने बूम तोड़ते हुए स्पीड तेज कर दी लेकिन ट्रक पटरी के बीच फंस गया। इधर सिगनल सिस्टम ठप होने और साइरन बजने से दोनों ओर से आ रही ट्रेनों को रोक देना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि लखनऊ मेल के अलावा राजधानी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, उपासना सुपर फास्ट, पंजाब मेल, सत्याग्रह, बाघ एक्सप्रेस, बीआर, मोरध्वज एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस आदि कई ट्रेनों को रोकने के बाद कॉशन देकर गुजारा गया। सुबह नौ बजे बूम की मरम्मत के बाद ही ट्रेन संचालन पटरी पर आ सका।
विज्ञापन
कोट
55 प्रतिबंधित पशु बरामद
शाहजहांपुर जिले के जैंतीपुर थानाध्यक्ष राजेश सिंह के अनुसार पुलिस ने रामपुर की ओर जा रहे ट्रक एचआर 38 बीटी 8436 को शक के आधार पर रोका था। उसके पीछे जा रहा ट्रक पुलिस को चकमा देकर आगे निकल गया और बूम तोड़ दिया। दोनों ट्रकों में 55 प्रतिबंधित पशु बरामद किए गए।
सिग्नल बाक्स उड़ाया, दो हिरासत में
बरेली। रविवार रात करीब 12.30 बजे रामगंगा स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम गड़बड़ा गया। रेल कर्मियों ने जाकर देखा तो सिग्लन बाक्स गायब मिला। इसकी सूचना मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दे दी गई। इसके बाद रामगंगा स्टेशन से होकर गुजरने वाली आगरा कैंट, ऊना हिमाचल एक्सप्रेस और मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक, अखा गांव में छापा मारकर हेमपाल और चंद्रपाल नाम के दो लोग पकड़े गए हैं। ये स्मैकिए बताए जाते हैं। इनके पास से सिग्नल बाक्स भी बरामद हो गया है।