फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आखिरकार 2.74 अरब का पुनरीक्षित बजट पास

आखिरकार 2.74 अरब का पुनरीक्षित बजट पास

Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को आखिरकार 2.74 अरब का बजट कुछ संशोधनों के साथ पारित हो गया। इससे पहले 28 अक्टूबर को प्रपत्र बी-1 और वार्षिक प्रतिवेदन न रखे जाने का विरोध करते हुए सभासदों ने बजट पास करने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद पुनरीक्षित बजट बैठक स्थगित कर दी गई थी। पारित हुए पुनरीक्षित बजट में मार्ग और सड़क, पार्कों के सौंदर्यीकरण, जलकल सामान खरीद, डलावघर के बजट में बढ़ोत्तरी की गई है। मरम्मत और अनुरक्षण में प्रस्तावित दो करोड़ के बजाय सिर्फ 50 लाख की वृद्धि को ही मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


पुनरीक्षित बजट की खास बातें
1- सामान क्रय करने के लिए प्रस्तावित चार करोड़ में एक करोड़ की कटौती
2- मार्ग और सड़क निर्माण का बजट 15 करोड़ बढ़ाया गया। इससे वार्डों की गलियां पक्की होंगी
3- चार नए पानी के टैंकर खरीदने और दो खराब टैंकरों की मरम्मत कराने का फैसला
4- रोड कटिंग के मामले में रिलायंस की एक करोड़ की बैंक गारंटी जब्त करने पर सहमति
5- नदौसी में 500 बीघे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे

नगर निगम को ही नीलाम कर रहे अफसर
गार्डर चोरी करने वाले ठेकेदार से चुपचाप तीन क्वार्टर तुड़वाकर मलबा भी गायब कराया

क्वार्टरों में रह रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को गुपचुप अफसर के बंगले में शिफ्ट कराया
इससे पहले रात में चोरी से कैंपस में खड़ा पीपल का पेड़ काटकर ले गया था ठेकेदार
कार्यकारिणी की बैठक में नंगी हुईं अफसरों की करतूतें, एफआईआर दर्ज कराने का आदेश


अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कार्यकारिणी बैठक तो हुई थी पुनरीक्षित बजट पास करने के लिए लेकिन इसमें नगर निगम के अफसरों की करतूतें बुरी तरह नंगी हो गईं। इसमें गैरजिम्मेदारी और कमीशनखोरी के पुराने आरोपों से अलग उन पर नगर निगम में चोरी कराने के खुल्लमखुल्ला आरोप लगे जिन पर किसी को जवाब देते नहीं बना। खुलासा हुआ कि जो ठेकेदार दिवाली की रात नगर निगम के गोदाम से लोहे के 70 गार्डर चोरी कर ले गया था, उसी ठेकेदार से अफसर बगैर किसी कागजी कार्रवाई के निगम कैंपस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तीन पुराने क्वार्टर तुड़वाकर उनका मलबा भी गायब करा चुके हैं। यही नहीं इनमें रह रहे कर्मचारियों को नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपर नगर आयुक्त के बी श्रेणी के बंगले में शिफ्ट कर दिया गया। कैंपस में खड़ा एक पीपल का पेड़ भी रातोरात काटकर ले जाया गया। बैठक में हंगामा होने के बाद मेयर ने ठेकेदार से तोड़े गए क्वार्टरों की कीमत की रिकवरी करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तीन बजे महापौर कक्ष में शुरू हुई बैठक में पार्षद बबलू खान ने लोहे के गार्डर चोरी के लिए एक्सईएन गयूर अहमद को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि टैक्स विभाग की पुरानी बिल्डिंग तोड़ने वाले ठेकेदार मेहसर खां ने टेंडर की शर्तों के अतिरिक्त बगैर अनुमति तीन क्वार्टर भी तोड़ दिए और उनका मलबा भी भरकर ले गया। एक्सईएन ने पहले तो गार्डर चोरी और क्वार्टर तोड़ने में कोई संबंध नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश लेकिन इस बात का जवाब नहीं दे पाए कि क्वार्टर तोड़ने के मामले में अब तक वह क्यों चुप्पी साधे हुए थे। पार्षद ने आरोप लगाया कि अगर ठेकेदार से तीन क्वार्टर न तुड़वाए गए होते तो लाखों के गार्डर भी चोरी नहीं होते। तय योजना के तहत पहले क्वार्टर तुड़वाए गए और फिर लोहे के गार्डरों की चोरी कराई गई। उन्होंने साफ-साफ कहा कि नगर निगम की संपत्ति चोरी कराने में नाजिर के अलावा इंजीनियर भी मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक्सईएन गयूर अहमद ने एक सप्ताह के अंदर तीनों क्वार्टरों की लागत तय कर ठेकेदार को नोटिस देने की बात कही। उवैस खान ने कहा कि जब नगर निगम ही सुरक्षित नहीं है तो शहर का विकास क्या होगा। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने भी गार्डर चोरी की घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य, निर्माण, जलकल, राजस्व विभागाध्यक्षों से अपने स्टोरों का सत्यापन कराकर 10 दिन के अंदर सारे सामान की सूची देने को कहा गया है। मेयर डॉ. आईएस तोमर ने 17 नवंबर तक ठेकेदार से तोड़े गए क्वार्टरों की कीमत की रिकवरी कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।

कर्मचारियों को बंगले में किसने रखा
बैठक में तीन क्वार्टर तोड़कर उनका मलबा गायब कराने से अनजान बन रहे एक्सईएन गयूर अहमद के तर्क की इस कारण भी धज्जियां उड़ गईं क्योंकि इन क्वार्टरों में रह रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओमप्रकाश उर्फ लालाराम, बाबूलाल और गिरजा देवी को पूर्व अपर नगर आयुक्त अशोक कुमार पंचम के खाली पड़े बी ग्रेड के बंगले में शिफ्ट किया गया है। इसके लिए न कोई लिखा-पढ़ी की गई न आदेश जारी हुआ। बता दें कि नगर निगम में क्वार्टरों का आवंटन अपर नगर आयुक्त करते हैं।


कैसे होगा विकास, टैक्स वसूली सिर्फ 11 प्रतिशत
बगैर अनुमति दो लाख मासिक खर्च पर हायर कर ली एजेंसी
20 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 2.29 करोड़ रुपये की कर वसूली की बात सामने आने पर सदस्य बिफर गए। राजेश अग्रवाल ने कहा कि पिछले साल टैक्स की दरें कम होने के बावजूद 11.38 करोड़ की वसूली हुई थी। अब टैक्स की दरें बढ़ गई हैं तो रिकवरी और कम हो गई। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि नए करदाता चिह्नित करने के लिए 6.5 हजार रुपये प्रतिमाह प्रति कर्मचारी एजेंसी हायर की गई है जिसके 35 कर्मचारियों पर प्रतिमाह करीब दो लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। एजेंसी हायर करने से पहले बोर्ड या कार्यकारिणी से अनुमति नहीं लेने पर भी सवाल उठाए गए। करों में विसंगतियां होने की वजह से कम वसूली होने की बात कहने पर राजेश अग्रवाल ने अपर नगर आयुक्त से कहा कि आपने विसंगतियां तो खूब दूर कीं लेकिन टैक्स वसूली नहीं बढ़ा पाए। टैक्स की दरें कम कराने के लिए नगर निगम का प्रतिनिधि शासन में पैरवी करने जाएगा।

विज्ञापन से आय सिर्फ साढ़े सात फीसदी
विज्ञापन में एक करोड़ की आमदनी के लक्ष्य के सापेक्ष 7.51 लाख की आमदनी दिखाई गई। उवैस खान ने आरोप लगाया कि पूरा शहर अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों से पटा पड़ा है। अफसर और कर्मचारी नगर निगम की आमदनी बढ़ाने के बजाय अपनी जेबें भरने में लगे हैं। मेयर ने उप नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह को विशेष टीम बनाकर एक हफ्ते तक अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स और बैनर उतारने का अभियान चलाने को कहा।

रिलायंस की बैंक गारंटी जब्त होगी
रोड कटिंग के नाम पूरा शहर बर्बाद करने के आरोप पर एक्सईएन गयूर अहमद ने बताया कि अनाधिकृत तरीके से रोड कटिंग करने पर रिलायंस की 20 लाख की बैंक गारंटी जब्त करने के लिए बैंक मैनेजर को पत्र लिखा था। अब पूरी एक करोड़ की बैंक गारंटी जब्त करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।


अतिक्रमणकारियों के हर तीसरे दिन चालान काटें
मेयर ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए दोनों जोन के एक्सईएन को प्रतिदिन टीम भेजकर अतिक्रमण करने वालों के तीसरे दिन चालान काटने के निर्देश दिए। पुनरीक्षित बजट बैठक में उपसभापति रेहान अली, सदस्य ऊषा अरोड़ा, रचना मेहरोत्रा, रीता डुसेजा, गौरव सक्सेना समेत नगर निगम के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed