{"_id":"120-103083","slug":"Bareilly-103083-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन और मोहब्बत की ताकत से कंडम करें सांप्रदायिकता को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन और मोहब्बत की ताकत से कंडम करें सांप्रदायिकता को
Bareilly
Updated Mon, 29 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। वक्त की नजाकत और हालात को देखते हुए जमाते इस्लामी हिंद की ओर से अमन व मोहब्बत का पैगाम अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यहां बरेली कालेज सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली से आए जमात के राष्ट्रीय सचिव डा. एजाज अहमद असलम ने देश में उन्माद और सांप्रदायिकता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुस्लिमों को ही नहीं बल्कि पूरे मुल्क के लोगों को होशियार रहने की जरूरत है। मुस्लिमों पर जो आरोप लग रहे हैं उस मुसलमानों को भड़कने की जरूरत नहीं बल्कि अमन और मोहब्बत के दायरे में रहकर ऐसी शक्तियों को कंडम करें। इससे पहले जमात के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अध्यक्ष मौलाना इनाम उल्ला इस्लामी ने कहा कि एक साजिश के तहत इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है। साथ ही लोगों के बीच दूरियां बढ़ाई जा रही है। संजीव मेहरोत्रा ने अमन पसंद लोगों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठाए।
इसके अलावा अफरोज आलम, सुधीर महान, जोवेद अब्दुल वाजिद ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अहमद अजीज ने किया। इस अवसर पर मौलाना शाहिद, मुबीन अहमद, डा. अहमद सईद खां, डा. आरिफ, प्रेम कुमार रघुवीर त्रिपाठी सहित काफी तादाद में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रची जा रही साजिश: डा. एजाज
बरेली। जमात इस्लामी हिंद के राष्ट्रीय सचिव डा. एजाज अहमद असलम ने कहा कि मुस्लिम को आतंकवादी और मदरसों को अतंकवाद का अड्डा करार दिया जा रहा। लव जेहाद जैसे आरोप मढ़े जा रहे हैं। देश में सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है। इसकी साजिश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रची जा रही है। यहीं के लोगों का इस्तेमाल कर भारतीयों को बांटने और देश को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज देश जिस जगह पर पहुंचा है उसके लिए कांग्रेस का रवैया भी ठीक नहीं रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अध्यक्ष मौलाना इनाम उल्ला इस्लामी ने कहा कि केंद्र सरकार दोहरे रवैये पर चल रही है। इसलिए समाज और देश को प्रेम और सौहार्द का तकाजा है। आम इंसानों से अपने रिश्ते की कदर करने की जरूरत है। तभी नफरत फैलाने वालों का जवाब दिया जा सकता है।