{"_id":"120-102929","slug":"Bareilly-102929-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के जेई नहीं उठा रहे फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के जेई नहीं उठा रहे फोन
Bareilly
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिजली विभाग के जेई संगठन ने अपना आंदोलन को तेज कर दिया है। क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन जेई ने उपभोक्ताओं के फोन उठाना ही बंद कर दिया है।
चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में चल रहे अनशन और धरना स्थल पर संगठन नेताओं ने प्रबंधन को आडे़ हाथों लिया। अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि प्रबंधन मनमाना रवैया नहीं बदल रहा है। अपने ही वादे पूरे नहीं करना चाहता है। इससे वेतन विसंगतियां दूर नहीं हो पा रही है। पवन चंद्रा, राजू सागर, विकास यादव, हीरा लाल गुप्ता, अभय सिंह आदि ने विचार रखे।
उधर, सपा अध्यक्ष जफर बेग ने बताया कि कांकर टोला, बजरिया लाइन, रोहली टोला आदि इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही सप्लाई अस्तव्यस्त हो गई थी। जेई को फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
शाम सात से रात 11 तक नहीं कटेगी बिजली
एसई शहर आरपी दुबे ने बताया कि नवरात्रों में शाम सात से रात 11 बजे तक कटौती रहित सप्लाई मिलेगी। उन्होंने बताया कि शक्ति भवन से मिले निर्देशों के तहत नवरात्रों पर नए रोस्टर से सप्लाई मिलेगी। चीफ इंजीनियर पीके गुप्ता ने जगतपुर उपकेंद्र पर खराब हुए पांच एमवीएम ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया है। इस बार तीन एमवीए बढ़ाकर आठ एमवीए क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगवाया है।