{"_id":"692e0f3a60ce53596d00e124","slug":"98-women-came-to-become-contract-operators-in-roadways-bareilly-news-c-4-vns1074-777624-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज में संविदा परिचालक बनने पहुंचीं 98 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज में संविदा परिचालक बनने पहुंचीं 98 महिलाएं
विज्ञापन
बरेली। पुराना रोडवेज बस अड्डा स्थित परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय पर सोमवार को संविदा परिचालक पद पर भर्ती के लिए 98 महिला अभ्यर्थी पहुंचीं। इनके प्रपत्र जमा कराए गए हैं। जांच के बाद पात्रों को नौकरी दी जाएगी।
रोडवेज को बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत में संविदा पर 100 महिला परिचालकों की भर्ती करनी है। सोमवार को इसके लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि महिला शक्ति और महिला सशक्तीकरण योजना के तहत संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती की जा रही है।
सोमवार को आयोजित रोजगार मेला में लक्ष्य पूरा न होने की दशा में फिर से रोजगार मेला लगाया जाएगा। 98 महिलाओं ने भर्ती के लिए अपने संबंधित शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य प्रपत्र जमा किए हैं। इनकी जांच के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन
प्रपत्रों की जांच पांच दिसंबर तक पूरी करने के बाद छह दिसंबर से पात्र महिला आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल 58 महिला संविदा परिचालक सेवाएं दे रही हैं। इस संख्या को बढ़ाकर 200 करने का लक्ष्य है।
भर्ती प्रक्रिया में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण और सीसीसी प्रमाणपत्र धारक 18 से 40 वर्ष तक की और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। संवाद