फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   95 infected, including four chief engineers of power corporation, three killed

पॉवर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर समेत 95 संक्रमित, तीन की मौत

Mon, 31 Aug 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
95 infected, including four chief engineers of power corporation, three killed
Corona - फोटो : PTI

रविवार को संक्रमित मिले लोगों में कई स्वास्थ्य और पुलिसकर्मी भी शामिल

विज्ञापन
बरेली। रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर सौ के अंदर सिमट गई और आंकड़ा 95 तक ही पहुंचकर ठहर गया। हालांकि चीफ इंजीनियर के संक्रमित मिलने से पॉवर कॉरपोरेशन में हड़कंप मचा रहा। उनके संपर्क में आए अफसरों और कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन होने को कहा गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक सोमवार सुबह चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। चीफ इंजीनियर से बात कर सर्विलांस टीम उनके संपर्क में आने वालों को चिन्हित करेगी और उनके सैंपल कराएगी। बता दें कि करीब महीने भर पहले बरेली में ट्रांसफार्मरों की हेराफेरी जांच के लिए लखनऊ से आई टीम के एक अफसर संक्रमित मिले थे। इसके बाद कैंप लगाकर विभागीय अफसरों और कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। तभी से पॉवर कॉरपोरेशन में संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है और अब तक दो दर्जन से ज्यादा संक्रमित इस विभाग में मिल चुके हैं। और संक्रमितों में चार बच्चे भी शामिल हैं जिसमें एक साल की एक बच्ची, दूसरा तीन वर्ष, तीसरी बच्ची चार वर्ष और एक छह वर्ष का बच्चा है। किशोर सदन में भी तीन संक्रमित मिले है। फरीदपुर सीओ ऑफिस का एक कर्मी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ में नौ मिले संक्रमित

रविवार को संक्रमित मिले सर्वाधिक नौ लोग मढ़ीनाथ के हैं। इसके अलावा महानगर में चार, अशोक विहार में तीन, आवास-विकास, शास्त्री नगर में दो, कटरा चांद खां, आदर्श नगर और दुर्गा नगर में एक, फाइक एन्क्लेव का एक, इज्जतनगर के दो, सीबीगंज, बहारीपुर, सिकलापुर, शांति विहार मे एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अहिरौला में दो, ग्रीन वैली कॉलोनी में एक, राजेंद्र नगर, करगैना, अकांक्षा एंक्लेव में एक-एक अन्य इलाकों के कुल 95 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1816 लोगों का लिया सैंपल

रविवार को जिले में कुल 1816 लोगों का सैंपल लिया गया। सर्विलांस टीम ने 24633 लोगों का सर्वे किया। जिसमें 549 लोग संदिग्ध संक्रमित मिले। जिसमें से 545 को सैंपल लिया गया। जिले में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1449 पहुंच गया है। अब तक करीब दो हजार से ज्यादा कोरोना को मात देकर घर भी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed