फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह

मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह

Thu, 28 Feb 2019 02:18 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह
बरेली। किसानों पर इस बार कुदरत का कहर बरपा। घंटे भर की मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं, गन्ना, सरसों, आलू, मसूर और मटर समेत बाकी रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। सैकड़ों एकड़ खेतों में गेहूं चटाई की तरह बिछ गया। ओलावृष्टि होने से 30 से 40 फीसदी उत्पादन गिरने का अनुमान है। कृषि विभाग ने ओलावृष्टि वाले इलाकों में फसल नुकसान का आकलन करने के लिए बीमा कंपनी से 72 घंटे के अंदर सर्वे कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को सुबह से ही बादल छा गए। दोपहर में सूर्य बादलों की ओट में हो गए। अपराह्न दो बजे के बाद अचानक आसमान में काली घटा छायी और बारिश होने लगी। करीब 45 मिनट से अधिक समय तक कभी हल्की तो कभी मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। सर्दी के उतार में इतनी बारिश गेहूं समेत रबी की अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक है। दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था। बारिश के दौरान कहीं अंगूर तो कहीं बेर के आकार के (50 से 100 ग्राम वजन में) ओले भी गिरे। क्यारा और बिथरी ब्लाकों के दर्जनों गांवों में बारिश और ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ एरिया में गेहूं, गन्ना, मटर, सरसों और आलू आदि फसलें खेतों में चटाई की तरह बिछ गईं। दोनों ब्लाकों के मिर्जापुर, बुखारा, उमरसिया, परातासपुर, सिरसा, बभिया, चौबारी, रजऊ परसपुर, थारूपुर समेत दर्जनों गांवों में सैकड़ों एकड़ फसलें तबाह हो गईं। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने दो दिन यानी 28 फरवरी और एक मार्च को आसमान साफ होने की भविष्यवाणी की है। लेकिन दो मार्च को एक बार फिर से हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


यहां बर्बाद हुई फसलें
बिथरी के गांव परातासपुर में इसरार खां का 10 बीघा, शेरूद्दीन का 20 बीघा, शोबरन का 35 बीघा गेहूं बारिश और ओलावृष्टि में पूरी तरह बर्बाद हो गया। सुनील कुमार और गुलफाम का 25-25 बीघा गेहूं भी खेतों में बिछ गया। रजऊ परसपुर के सत्यप्रकाश का 40 बीघा, प्यारेलाल का 20 बीघा, धर्मपाल का 25 बीघा, लालाराम का 50 बीघा, विपिन का 10 बीघा, रामचंद्र का 40 बीघा आलू भी खराब हो गया। थारूपुर ठाकुरान में हसनैन खां का 30 बीघा, सुंदरपुर में वीरेंद्र सिंह का 25 बीघा, अजयपाल का 20 बीघा, देवेंद्र सिंह का 25 बीघा गेहूं को भारी नुकसान पहुंचा। पीतमपुर में डब्ल्यू और मनोज का 15-15 बीघा गेहूं भी बर्बाद हो गया। क्यारा ब्लाक के मिर्जापुर के एतेंद्र कुमार का 25 बीघे से ज्यादा खेत में गेहूं और आलू की फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल नुकसान की 72 घंटे के अंदर लिखित सूचना दें
बरेली। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने अगर फसल बीमा कराया है तो वह 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002095959 पर तुरंत सूचना दें। अगर किसी वजह से टोल फ्री नंबर से बात न हो पाए तो ब्लाक, तहसील मुख्यालय के अलावा कृषि विभाग के किसी भी कार्यालय में लिखित रूप से फसल नुकसान की सूचना निर्धारित समय सीमा के अंदर दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed