फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज से बदलेगा हवा का रुख- अब पांच दिन साफ रहेगा मौसम.. खिलेगी धूप

आज से बदलेगा हवा का रुख- अब पांच दिन साफ रहेगा मौसम.. खिलेगी धूप

Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
आज से बदलेगा हवा का रुख- अब पांच दिन साफ रहेगा मौसम.. खिलेगी धूप
बरेली। दो दिन की रिमझिम-रिमझिम बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है। अगले पांच दिन यानी कि 13 फरवरी तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह हल्के कोहरे के बाद दिन में धूप खिलेगी। मगर, पहाड़ों की बर्फ पिघलने और उत्तर पश्चिमी दिशा से हवाएं चलने से धूप में भी शीत लहर का अहसास रहेगा। 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे को एक बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह हल्के बादल छाए रहने के बाद धूप निकली। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य था। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। दोपहर बाद हालांकि एक बार फिर से आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी बंद होने के बाद धूप खिलने लगी है। अब नौ से 13 फरवरी तक मैदानी इलाकों में भी सुबह हल्का कोहरा पड़ने के बाद धूप खिलेगी। उत्तर-पश्चिम से बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे धूप की तीव्रता एक या दो दिन कम रहेगी। मगर, दोपहर बाद चटक धूप खिलने से थोड़ी-बहुत देर तक उमस जैसी महसूस होगी। न्यूनतम तापमान गिरने से रात में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। 14 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर भूमध्य सागर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की रफ्तार तेज रही तो अगले हफ्ते भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed