फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फिर शुरू हुई पुलिस भर्ती की नापजोख, उमड़े अभ्यर्थी

फिर शुरू हुई पुलिस भर्ती की नापजोख, उमड़े अभ्यर्थी

Thu, 27 Dec 2018 01:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
फिर शुरू हुई पुलिस भर्ती की नापजोख, उमड़े अभ्यर्थी
बरेली। पुलिस लाइन में सिपाही भर्ती के लिए डाउन मेरिट के आधार पर और अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बुधवार से दोबारा नापजोख और प्रमाणपत्रों का सत्यापन शुरू हुआ। बाद में पीएसी मैदान में दौड़ कराई जाएगी। पहले दिन काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

एएसपी पीलीभीत रोहित मिश्र के निर्देशन में चार बोर्ड बनाकर बुधवार सुबह से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। यह 30 दिसंबर तक चलेगी। पहले दिन विभिन्न जिलों के 700 अभ्यर्थी बुलाए गए। इनमें अधिकांश ने प्रक्रिया पूरी कर ली। इन्हें दौड़ के लिए नेट पर सत्यापन प्रमाणपत्र मिलने का इंतजार करने को कहा गया है। हरेक बोर्ड में प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के लोग शामिल हैं। पुलिसकर्मी नापजोख का काम कर रहे हैं तो शिक्षा विभाग का स्टाफ मार्कशीटों का सत्यापन कर रहा है। प्रशासनिक टीम की जिम्मेदारी जाति प्रमाणपत्रों की जांच की है। एएसपी ने बताया कि किसी कारणवश अगर कोई अभ्यर्थी नहीं आ सका है तो उसके लिए अंतिम दिन प्रक्रिया पूरी करने का विकल्प सुरक्षित रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना था कि नेट पर लगातार सर्च करते रहने पर अपना प्रवेशपत्र देखकर वे जल्दबाजी में यहां आए हैं। नियमानुसार उन्हें कॉल या मेसेज के जरिये सूचना देनी चाहिए थी, लेकिन नहीं दी गई। जानकारी के अभाव में तमाम पात्र अभ्यर्थी प्रक्रिया से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed