{"_id":"5c23dd4abdec225725363249","slug":"91545854282-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन घोटाले के बाद दरोगा सुनील राठी के खिलाफ प्रशासन ने शुरू की एक और जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन घोटाले के बाद दरोगा सुनील राठी के खिलाफ प्रशासन ने शुरू की एक और जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रिठौरा राशन घोटाले में प्रशासन का कोपभाजन बने दरोगा सुनील राठी अब एक व्यक्ति को घर से उठाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजने के मामले में फंस गए हैं। आरोपी की पत्नी की रिट पर हाईकोर्ट ने इस मामले में डीएम से रिपोर्ट मांगी है। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इज्जतनगर इलाके की रहने वाली गुलफशां खान ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर कहा था कि उसके पति आबिद यार खान को थाना इज्जतनगर के प्रभारी रहे सुनील राठी और सिपाही सलीम खान ने अचानक घर से उठा लाए और उसे एनडीपीएस एक्ट के फर्जी मामले में जेल भेज दिया। हाईकोर्ट ने इस मामले में डीएम को प्रशासनिक जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। डीएम ने यह जांच सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला को सौंपी है। बता दें कि सुनील राठी रिठौरा राशन घोटाले में में पहले से फंसे हुए हैं। प्रशासनिक जांच में उन पर राशन माफिया की मदद का आरोप लगा है।