{"_id":"5b9022a4867a557e857290e0","slug":"91536172708-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के शहवर अली तैयार करेंगे इंटरनेशनल बॉक्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के शहवर अली तैयार करेंगे इंटरनेशनल बॉक्सर
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच शहवर अली खान का चयन नेशनल कोच के पद पर हो गया है। अब वह इंटरनेशनल बॉक्सर तैयार करेंगे। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से हुई परीक्षा में उन्होंने सफलता हासिल की है। उनके अलावा उत्तर प्रदेश से दो और बॉक्सर का चयन नेशनल कोच के लिए हुुआ है।
शहवर अली बॉक्सिंग के नेशनल प्लेयर रह चुके हैं। नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक में आयोजित कैंप में वह शामिल हुए थे। इसमें देश भर से 50 कोच चुनकर आए थे। पंद्रह दिन चले कैंप के बाद हुई परीक्षा में शहवर अली ने सफलता हासिल की। नेशनल कोच बनने के बाद अब वह इंडिया टीम के कैंप में ट्रेनिंग देंगे। साथ ही विदेशों में लगने वाले कैंप में भी जाएंगे। जहां भारतीय बॉक्सर के साथ विदेशी बॉक्सर को भी वह ट्रेनिंग देंगे। शहवर अली खान का कहना है कि उनका लक्ष्य अच्छे बॉक्सर तैयार करना है। बरेली के टैलेंट को भी निखारने का मौका मिलेगा। उनकी सफलता पर आरएसओ लक्ष्मीशंकर सिंह ने बधाई दी है।