UP Board: बीसलपुर और पीलीभीत सदर तहसील क्षेत्र में बनाए गए सर्वाधिक परीक्षा केंद्र, तैयारियों में जुटे अफसर
जिले में इस बार 46075 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 5907 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। इसको देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 85 कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पीलीभीत जिले में 85 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक बीसलपुर में 29 और सदर तहसील में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शेष 20 केंद्र पूरनपुर, अमरिया और कलीनगर में बनाए गए हैं। सूची जारी होने के बाद अफसर केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में जुटे हैं।
जिले में इस बार 46075 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 5907 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। इसको देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 85 कर दी गई है। बीते साल की अपेक्षा इस बार 13 परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
हालांकि केंद्रों के अवलोकन के बाद रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने सदर तहसील में एक केंद्र बढ़ा दिया है। इसमें सदर में 26, बीसलपुर में 29, अमरिया में 10, पूरनपुर में 11 और कलीनगर तहसील क्षेत्र में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 24949 और इंटरमीडिएट के 21949 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड के आदेश के बाद परिक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
परीक्षा केंद्रों पर बनेगा स्ट्रांग रूम
यूपी बोर्ड की परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पहले प्रधानाचार्य के कक्ष में ही स्ट्रांग बनाया जाता था। जिससे कक्ष में आवाजाही बनी रहती थी। सुरक्षा के लिहाज से स्ट्रांग रूम को इस बार अलग कक्ष में स्थापित करने के आदेश जारी किए गए हैं। सिर्फ पेपर निकालने के समय ही स्ट्रांग रूम खोल जा सकेगा।
डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हो गई है। केंद्रों पर अलग कक्ष में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।