फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘महात्योहार पर सभी वोट डालने को तैयार हो जाएं’

‘महात्योहार पर सभी वोट डालने को तैयार हो जाएं’

Tue, 16 Apr 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
‘महात्योहार पर सभी वोट डालने को तैयार हो जाएं’
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सोमवार शाम मूसाझाग इलाके के कस्बा गुलड़िया और गिधौल में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव यानी देश के महात्योहार पर सभी लोग मताधिकार को तैयार हो जाएं। बुजुर्ग मतदाताओं का मतदान करने में सहयोग करें। उस दिन सुबह उठकर सबसे पहले वोट करें। मतदाता अपनी पर्ची और पहचान पत्र साथ ले जाएं। बदायूूं के गौरव और इज्जत के लिए सभी लोग बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान के दिन घरों को साफ-सुथरा करके सजाया जाए। मतदान के लिए आपस में कोई भी व्यक्ति लड़ाई न करें।
विज्ञापन

उधर, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की बैठक प्रदेश सचिव अकील अहमद के आवास पर हुई जिसमें मतदाता जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। प्रदेश सचिव ने 23 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व समझना चाहिए। अपने वोट के प्रति प्रत्येक मनुष्य को उत्साहित होना चाहिए। जिला अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि कई बार देखने में आता है कि अच्छे प्रत्याशी कुछ ही वोटों से चुनाव हार जाते हैं। ऐसी स्थिति में वोट न डालने वाले पछताने पर मजबूर होते हैं, पर उनकी भूल का परिणाम देश व समाज को भुगतना पड़ता है। बैठक में प्रशांत बंसल, राजकुमार कश्यप, डॉ. सत्यपाल, महेंद्र वर्मा, नदीम अहमद, निहालउद्दीन, अनवार, नासिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed