{"_id":"5c7eba60bdec2214173a13c0","slug":"81551809120-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों के घर में लटका ताला, परिवार की महिलाएं घर छोड़कर गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों के घर में लटका ताला, परिवार की महिलाएं घर छोड़कर गईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नगर के एक मोहल्ला स्थित मकान में दो युवकों की हत्या के आरोपियों के परिवार की महिलाएं घर छोड़कर चली गईं हैं। उनके मकान में अब ताला लगा हुआ है। वहीं मोहल्ले के लोग घटना को लेकर अचंभित हैं। इस हत्याकांड में फरीदपुर पुलिस पिता-पुत्र को जेल भेज चुकी है।
बता दें कि आंवला के थाना सिरौली के गांव पल्था निवासी भूपेंद्र और उसके ममेरे भाई फरीदपुर के गांव कीरतपुर धीमरी निवासी धीरेंद्र की 21 फरवरी की रात मीरानपुर कटरा क्षेत्र के एक मकान में रह रही एक युवती से मिलने आए थे। जहां बरेली में बारात से लौटे युवती के पिता और भाई ने दोनों को अपने घर में पाया। भूपेंद्र युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था और धीरेंद्र चारपाई के नीचे मिला। दोनों की हत्या करने के बाद उनके शव को अल्हागंज में हुल्लापुर के पास रामगंगा नदी में फेंक दिया था। इस पर फरीदपुर पुलिस ने घटना का खुलासा सर्विलांस के जरिये करते हुए हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर दोनों के शव रामगंगा नदी से बरामद कर लिए थे। घटना के बाद से परिवार की महिलाएं भी घर में ताला डालकर कहीं रिश्तेदारी में चली गई हैं।
घटना का खुलासा फरीदपुर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार करके किया था। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर अल्हागंज क्षेत्र में जो शव बरामद हुआ, उसका पीएम यहां करा दिया गया। हत्यारोपी जेल भेज दिए गए हैं। विवेचना कटरा पुलिस को नहीं मिली है, यदि मिलेगी तो कटरा पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन
सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण