{"_id":"5c5ddfb3bdec222c5102822b","slug":"81549655987-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के ढीले रवैये से पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के ढीले रवैये से पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। दो दिन से हो रही बारिश से प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पानी भर जाने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी स्कूल के बाहर मिट्टी पड़ने के लिए स्वीकृत बजट रिलीज नहीं कर रहे और गेंद एक दूसरे के पाले में फेंक रहे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
क्षेत्र के गांव नदौसी के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह जब बच्चे पहुंचे तो वह स्कूल के अंदर नहीं घुस पाए और उन्हें वापस घर लौटना पड़ गया। जब इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य सर्वेश गंगवार से बात की तो उन्होंने बताया कि विद्यालय के बाहर मिट्टी डलवाने के लिए पैसा तो स्कूल के खाते में है, लेकिन एडी बेसिक ने पैसा रिलीज करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इसकी परमिशन बीएसए से लें तभी पैसा रिलीज हो पाएगा। अब प्रधानाचार्य ने बीएसए को भी इस संबंध में पत्र लिखा है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, जबकि आगामी महीनों में वार्षिक परीक्षाएं भी हैं।