{"_id":"5c4770ebbdec225eb27a9991","slug":"81548185835-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल तो पानी को भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल तो पानी को भी तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारिश के दौरान सोमवार रात बिजली ट्रिपिंग के चलते नगर निगम की पेयजल सप्लाई चौपट हो गई। इसके बाद कभी उल्टे फेस आए तो कभी कभी हाई वोल्टेज की दिक्कत बनी। इसके चलते सुभाषनगर, सिविल लाइंस, राजेंद्रनगर, बिहारीपुर, पुराना शहर आदि इलाकों में दर्जन भर से ज्यादा नलकूप खराब हो गए। पूरे दिन पेयजल सप्लाई चौपट रही, जिसके चलते लाखों लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
सोमवार शाम को बारिश के साथ ही बिजली सप्लाई की दिक्कत शुरू हो गई थी। रात होते-होते यह समस्या बढ़ गई और कभी फेस उल्टे आने लगे तो कभी वोल्टेज काफी ज्यादा हो गया। नगर निगम के दर्जन भर से ज्यादा नलकूप चौपट हो गए। राजेंद्रनगर में बांकेबिहारी मंदिर के पास वाले नलकूप का मोटर हाई वोल्टेज के कारण फुंक गया। मंगलवार शाम तक इसे ठीक करने का काम चलता रहा है। इसके अलावा फेस उल्टे होने की समस्या कई जगह हुई, जिसे ठीक करने में पूरा दिन लग गया। शाम को अधिकांश नलकूप तो शुरू हो गए लेकिन पूरी तरह से खाली हो चुके ओवरहेड टैंक भरने में समय लगा और पानी की सप्लाई रात को ही शुरू हो सकी। इस दौरान किसी ने इंडिया मार्का हैंडपंप तो किसी ने पड़ोसी से पानी लेकर काम चलाया।
यहां रही दिक्कत - सुभाषनगर में बदायूं रोड और वीरभट्टी के नलकूप, पुराना शहर में जगतपुर, मीरा की पैठ, बालजती, सिविल लाइंस और बिहारीपुर के नलकूप फेस उल्टे आने के कारण बंद हुए। राजेंद्रनगर में बांके बिहारी मंदिर के पास वाले नलकूप का मोटर हाईवोल्टेज से फुंक गया और पीडब्ल्यूडी कालोनी वाला वोल्टेज ज्यादा होने से खराब हो गया।