फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अप लाइन पर सुबह 8:50 से शाम 4:30 बजे तक बंद रहने की आशंका

अप लाइन पर सुबह 8:50 से शाम 4:30 बजे तक बंद रहने की आशंका

Sat, 20 Oct 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 20 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अप लाइन पर सुबह 8:50 से शाम 4:30 बजे तक बंद रहने की आशंका
रेलवे ने एक बार फिर से यात्रियों के साथ मजाक किया। इंजीनियरिंग अनुभाग दिन भर मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल से ब्लाक मिलने का इंतजार करता रहा, लेकिन ऐन टाइम तक ब्लाक लेने के आदेश नहीं मिले। ब्लाक न मिलने के बाद जंक्शन पहुंचने वाली ट्रेनें घंटो लेट रही। यात्रियों ने झींककर ट्रेनों में समय बिताया। रेलवे की ओर से इस दौरान ट्रैक की मरम्मत और नई पटरियां बिछाने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले रेलवे ने ब्लाक की घोषणा की थी, लेकिन दोपहर तीन बजे तक ब्लाक नहीं मिला। अब फिर से 20 अक्तूबर को ब्लाक लेने के आदेश हुए लेकिन ऐन टाइम तक ब्लाक नहीं मिला, हालांकि इंजीनियरिंग अनुभाग भी दिन भर तैयार बैठा रहा। लोग भी यात्रा को लेकर आशंकित रहे। अब रविवार को ब्लाक मिलने की आशंका है। शनिवार को जंक्शन पहुंचने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पांच घंटे, सियालदह दो घंटे, वाराणसी एक्सप्रेस चार, दिल्ली पैसेंजर सात, राज्यरानी पौने दो और जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली के बीच ट्रेन का सफर रविवार को काफी कष्टदायक रहने का अंदेशा है। त्योहारों के बीच लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाली अप लाइन पर रेलवे ने रविवार को अलग-अलग तीन सेक्शन में आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे ट्रैक को सुदृढ़ करने का काम महीनों से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। घिसी-पिटी पटरियों की जगह रेलवे ट्रैक पर भारी पटरियां बिछा रहा है, लेकिन यह काम जितनी धीमी गति से चल रहा है, यात्रियों की मुसीबत उतनी ही बढ़ती जा रही है। अब शनिवार को मुरादाबाद मंडल में तीन सेक्शन में अप लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया गया है। मुख्यालय के मुताबिक रविवार को आलमनगर से शाहजहांपुर सेक्शन में अप लाइन पर सुबह 8:50 से 1:50 बजे तक काम कराया जाएगा। शाहजहांपुर से बरेली सेक्शन में सुबह 11:05 से शाम के 4:05 बजे तक इंजीनियरिंग विभाग मरम्मत कराएगा। इसके अलावा बरेली से मुरादाबाद सेक्शन पर सुबह 11:30 बजे से शाम के 4:30 बजे तक अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed