{"_id":"5b96b98f867a5501a1764142","slug":"81536604559-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर अच्छा बोलो और इनाम पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर अच्छा बोलो और इनाम पाओ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी जिंदगी में तेजी से बढ़ी सोशल मीडिया की दखलंदाजी चिंताजनक हो चुकी है। युवाओं की भी जिस तरह सोशल मीडिया ने सोच बदली है, शासन वादविवाद प्रतियोगिता आयोजित कर विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच इस पर मंथन कराने जा रहा है। लखनऊ में 18 व 19 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए डिग्री कॉलेजों से टीमें चुनने के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्तर पर 15 सितंबर को सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप विषय पर अंतर महाविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। इसमें बरेली और मुरादाबाद मंडल के कॉलेज हिस्सा लेंगे। 13 सितंबर तक पंजीकरण होंगे। एक कॉलेज से दो छात्र एक पक्ष और दूसरा विपक्ष में बोल सकता है। एक टीम इंचार्ज होगा। चयनित छात्रों को अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति द्वारा आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार, द्वितीय 31 हजार और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये रखा गया है।