फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जीएसटी से जल्द ही सुधरेगी अर्थव्यवस्था

जीएसटी से जल्द ही सुधरेगी अर्थव्यवस्था

Mon, 21 May 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी से जल्द ही सुधरेगी अर्थव्यवस्था
बरेली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से पटेल चौक स्थित बैंकट हाल में आयोजित समारोह में संगठन के मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महापौर डॉ. उमेश गौतम रहे। इस दौरान नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, आरटीओ आरआर सोनी, एआरटीओ आरपी सिंह व उदयवीर सिंह, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. बृजेश्वर सिंह, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. तृप्ति गुप्ता, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. निकुंज गोयल और समाजसेवी फरहत नकवी को प्रशस्ति पत्र देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन डीके जैन ने कहा कि सरकार ने जीएसटी लागू की है। सरकार का यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को नए आयाम तक ले जाएगा। महामंत्री देवेंद्र जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष से सरकार से फार्म-4 को सरल कराने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कटरू ने कहा कि व्यापारी अभी जीएसटी को पूर्ण रूप से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आगामी दो तीन वर्ष में व्यापारी इसे अपना लेंगे और तब देश की अर्थव्यवस्था खुद मजबूत हो जाएगी। कार्यक्रम में विधायक राजेश कुमार मिश्रा व विधायक केसर सिंह गंगवार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व व्यापारियों ने बड़ी संख्या में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में पटेल चौक से रोड शो निकाला, जो नावल्टी चौराहा, सिविल लाइंस होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। रोड शो में जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत व महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed