{"_id":"5c6ef85abdec220833204e66","slug":"71550776410-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को सहयोगी दलों की कोई परवाह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को सहयोगी दलों की कोई परवाह नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ‘अपना दल अब अपना रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र है। जल्द ही पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति पर मंथन होगा।’ यह बातें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। कहा कि भाजपा को सहयोगी दलों से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए यह कदम उठाना पड़ रहा है।
कहा कि अपना दल अब प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी कर रहा है। जिसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे यह पार्टी के शीर्षस्थ पदाधिकारी तय करेंगे। पिछले दिनों हमारी पार्टी ने भाजपा के सामने कुछ समस्याएं रखी थीं। 20 फरवरी तक का समय भाजपा को समाधान के लिए दिया गया था। लेकिन भाजपा ने अब तक उस पर कोई निर्णय नहीं दिया है। पुलवामा हमले पर कांग्रेस की ओर से हो रही बयानबाजी को अर्नगल बताया। कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपना बयान जारी कर दिया है। यह आरोप-प्रत्यारोप का दौर नहीं है। सभी पार्टियां एकजुट हों ताकि बाहरी ताकतों का सामना कर सकें। सपा-बसपा सीटों के बंटवारे पर कहा कि वह उनका आंतरिक मामला है। प्रेसवार्ता से पहले केंद्रीय मंत्री का पार्टी के पदाधिकारियों ने फूलों से स्वागत किया। यहां जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल, महानगर अध्यक्ष गजेंद्र पटेल, महासचिव राज बहादुर, मंडल महासचिव सतीश गंगवार आदि मौजूद रहे।