{"_id":"5c27d77fbdec2256c66bbf3f","slug":"71546114943-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला क्रेजी नाइट संग आज होगा नए साल का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला क्रेजी नाइट संग आज होगा नए साल का शानदार आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नए साल का धमाकेदार आगाज 30 दिसंबर यानी रविवार रात अमर उजाला क्रेजी नाइट के साथ होगा। शुरूआत बच्चों की ड्रेस प्रतियोगिता से होगी। फिर लेडीज फैशन वाक का आयोजन होगा। साथ ही, महिलाओं के लिए बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट वाक, बेस्ट स्माइल और बेस्ट ड्रेस जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। फैशन वाक और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन ऑन स्पॉट शाम चार बजे होंगे। कार्यक्रम स्थल पर बोन फायर (अलाव) की व्यवस्था रहेगी ताकि सर्द रात में आपको गुनगुनाहट का अहसास हो सके और आप मस्ती भरे माहौल का पूरा लुत्फ ले सकें।
प्रतियोगिताओं के साथ ही डीजे पर सुरजीत की धुनों पर थिरकने वाले कपल्स के लिए डांस प्रतियोगिता भी होगी। इसके विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रमों में ईवीएन का साउंड और डीजे सुरजीत की सरगम आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी। इसी के साथ होगा नए वर्ष का आगाज। बता दें कि परिवार और कपल्स के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। इसके लिए आपको समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन की कटिंग साथ लेकर पहुंचना होगा। विज्ञापन की कटिंग ही इंट्री पास मानी जाएगी। फैशन वॉक और बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको शाम चार बजे पीलीभीत बाईपास स्थित स्पर्श रिसॉर्ट पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9761555203 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के सहयोगी क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल, कैनविज इंडस्ट्रीज, कपीश ज्वेल्स, फोकस नेत्रालय हैं। एसोसिएट स्पॉन्सर स्प्रिंगडेल महिला महाविद्यालय, नई अधिकृत डीलरशिप महिंद्रा मूसाराम इंटरप्राइजेज है। कार्यक्रम स्थल पीलीभीत बाईपास स्थित स्पर्श रिसॉर्ट है। कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू होगा।