{"_id":"5b1045c44f1c1b8a6e8b5a5c","slug":"71527793092-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा स्वच्छता अभियान
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
महापुरुषों की प्रतिमाएं साफ
कर दिया स्वच्छता का संदेश
- केंद्रीय मंत्री, मेयर एवं भाजपा नेताओं ने किया प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने स्वच्छता का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने जगह-जगह महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण किया।
बृहस्पतिवार सुबह दस बजे शुरू हुए अभियान के तहत डीडीपुरम में शहीद चौक पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने माल्यार्पण किया। महानगर भाजपा की ओर से सुबह सात बजे मेयर उमेश गौतम एवं महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने पटेल चौक और स्वामी विवेकानंद पार्क में सफाई कर माल्यार्पण किया। इस दौरान रवि रस्तोगी, गुलशन आनंद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सभी वार्डों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्षद शालिनी जौहरी, सतीश कातिब, छंगामल मौर्य, वीरेंद्र पटेल, विपुल लाला, अवनेश आदि ने पार्कों में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान प्रमुख ज्ञान प्रकाश लोधी, उदित सक्सेना, बृजेश, गौरव सक्सेना, शशिकांत जायसवाल, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।