फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट- जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम, झाड़ियों में अटकी

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट- जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम, झाड़ियों में अटकी

Sat, 29 Jun 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट- जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम, झाड़ियों में अटकी
बरेली। रजऊ परसपुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोपों की जांच को लेकर तहसील फरीदपुर और नगर निगम की टीम शुक्रवार को फिर पैमाइश करने पहुंची। मगर झाड़ियों के चलते पैमाइश का काम पूरा नहीं हो सका। अब यहां की झाड़ियां काटने के बाद पैमाइश होगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों मेयर उमेश गौतम के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन दबाने के आरोप लगे हैं। वहीं नगर निगम में मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के बीच घमासान मचा है, जिसके चलते नगर आयुक्त ने डीएम को पत्र लिखकर प्लांट की जमीन की पैमाइश का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

डीएम ने इसकी जिम्मेदारी तहसील फरीदपुर को दी है। पिछले दिनों झाड़ियों के चलते सफाई कार्य बाधित हुआ तो वहां सफाई कराई गई। इसके बाद शुक्रवार को तहसील फरीदपुर से कानून गो सरफराज हुसैन, नगर निगम से मानचित्रकार शमशुल हसन, आरआई धनवीर सिंह आदि वहां पैमाइश को पहुंचे। कुछ हिस्से में पैमाइश भी की गई, लेकिन झाड़ियों के चलते काम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते टीम ने तहसीलदार फरीदपुर आनंद सिंह को रिपोर्ट भी नहीं दी। बताया जा रहा है कि झाड़ियों की सफाई के बाद अब दोबारा पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed