{"_id":"5b0c5d6c4f1c1bf76e8b510f","slug":"71527537004-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट- जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम, झाड़ियों में अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट- जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम, झाड़ियों में अटकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रजऊ परसपुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोपों की जांच को लेकर तहसील फरीदपुर और नगर निगम की टीम शुक्रवार को फिर पैमाइश करने पहुंची। मगर झाड़ियों के चलते पैमाइश का काम पूरा नहीं हो सका। अब यहां की झाड़ियां काटने के बाद पैमाइश होगी।
पिछले दिनों मेयर उमेश गौतम के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन दबाने के आरोप लगे हैं। वहीं नगर निगम में मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के बीच घमासान मचा है, जिसके चलते नगर आयुक्त ने डीएम को पत्र लिखकर प्लांट की जमीन की पैमाइश का अनुरोध किया है।
डीएम ने इसकी जिम्मेदारी तहसील फरीदपुर को दी है। पिछले दिनों झाड़ियों के चलते सफाई कार्य बाधित हुआ तो वहां सफाई कराई गई। इसके बाद शुक्रवार को तहसील फरीदपुर से कानून गो सरफराज हुसैन, नगर निगम से मानचित्रकार शमशुल हसन, आरआई धनवीर सिंह आदि वहां पैमाइश को पहुंचे। कुछ हिस्से में पैमाइश भी की गई, लेकिन झाड़ियों के चलते काम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते टीम ने तहसीलदार फरीदपुर आनंद सिंह को रिपोर्ट भी नहीं दी। बताया जा रहा है कि झाड़ियों की सफाई के बाद अब दोबारा पैमाइश की जाएगी।