{"_id":"5b01d3664f1c1be4408b69a3","slug":"71526846310-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम में बढ़ती कीमतों पर सरकार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम में बढ़ती कीमतों पर सरकार गंभीर
Updated Mon, 21 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
पेट्रोलियम पदार्थों पर रोजाना बढ़ती कीमतों पर सरकार बेहद गंभीर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उथल पुथल पर निगरानी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने यह बात बात रविवार दोपहर आईओसी पंप पर सीएनजी सप्लाई सुविधा की शुरूआत करने के दौरान एक बातचीत में कही।
श्रम और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने कहा कि कच्चा तेल उत्पादक देशों के आपसी विवादों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता है। इससे भारत जैसा आयातक देश भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार लगातार निगरानी कर रही है।
मिनी बाईपास स्थित आईओसी पंप पर सीएनजी सप्लाई की शुरूआत करते हुए कहा कि शहर में यह तीसरा स्टेशन शुरू होने से वाहनों की लाइनें लगना बंद हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि सीएनजी सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है, इसकी मांग भी बढ़ रही है। अन्य स्थानों पर भी सीएनजी पंप प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
आईओसी उप महाप्रबंधक हरि अनुपम ने कहा कि सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) से हुए व्यापारिक समझौते के तहत इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) और रुहेलखंड मंडल में पहला पंप बरेली में लगाया है। अब इस पंप से डीजल-पेट्रोल के साथ ही सीएनजी भी उपलब्ध होगी।
सीयूजीएल के प्रबंधक मुदित कंचन ने बताया कि शहर में अब तक सेटेलाइट और किला स्थित पंप से सीएनजी की बिक्री हो रही है, एक और पंप शुरू होने से ग्राहकों को आसानी से सीएनर्जी इंधन उपलब्ध होगी। इस मौके पर आईओसी मैनेजर लव गोयल, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा नेता ललित अवस्थी आदि मौजूद रहे।