{"_id":"5991dff44f1c1ba6768b463c","slug":"71502732276-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख की पोशाक और आभूषणों से सजेंगे ठाकुर जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा लाख की पोशाक और आभूषणों से सजेंगे ठाकुर जी
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
सवा लाख की पोशाक और आभूषणों से सजेंगे ठाकुर जी
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
अलबेले सरकार ठाकुर जी महाराज छवि तो अद्भुत है ही। उनके वस्त्र और आभूषण भी कम आकर्षक नहीं होंगे। ठाकुर जी के यह असाधारण पोशाक, दिव्य आभूषण और श्रृंगार सवा लाख रुपये का होगा। पोशाक और आभूषणों से सुजज्जित ठाकुर जी की छवि देखते ही बनेगी।
शहर के प्रमुख मंदिर श्री बांके बिहारी और माडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में ठाकुर जी की निराली छवि के दर्शन होंगे। यहां उनके वस्त्र और आभूषण वेश कीमती हैं। हरि मंदिर के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि ठाकुर जी की पोशाक बिल्कुल अलग ही होगी। उनके आभूषण और मोर मुकुट की छटा देखते ही बनेगी। बताया, ठाकुर जी पोशाक और आभूषण कुल मिलाकर करीब सवा लाख रुपये कीमत के होंगे। बताया कि ठाकुर जी की पोशाक की सुंदरता मनोहारी हो इसलिए वस्त्र मथुरा वृंदावन से ही मंगाए जाते हैं।
राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में भी ठाकुर जी की पोशाक और मोर मुकुट अलग ही होंगे। विजय गुप्ता सचिव ने बताया वैसे तो हर एकादशी पर वस्त्र बदलते हैं। इस तरह से कुछ 26 पोशाक साल भर में बदली जाती हैं। इन वस्त्रों की सेवा ठाकुर जी के भक्त करते हैं। मंदिर समिति को कुछ नहीं करना पड़ता है। भक्तों द्वारा पोशाक भविष्य के आयोजनों तक के लिए बुक है। बताया इस बार पीलीभीत के एक भक्त हैं, जो पोशाक और आभूषण दे रहे हैं। जिसकी कीमत कमोवेश 75 हजार से एक लाख तक होगी। ठाकुर जी का श्रृंगार और पोशाक देखते ही बनेगी।