फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   660 pilgrims from Bareilly who went for Umrah are stranded in Saudi Arabia

Bareilly News: उमरा पर गए बरेली के 660 यात्री सऊदी अरब में फंसे

Mon, 26 Oct 2026 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
660 pilgrims from Bareilly who went for Umrah are stranded in Saudi Arabia
बरेली। उमरा पर गए बरेली के 660 यात्री सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। परिजनों ने राष्ट्रपति व केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर यात्रियों को वतन वापस बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसी संचालक हाफिज इमरान रजा बरकाती ने बताया कि हूती विद्रोहियों के हमलों के मद्देनजर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के रियाद और दम्माम जाने-आने वाली अपनी उड़ानों को सात नवंबर तक रद्द कर दिया है। जेद्दा रूट की सेवाएं 31 अक्तूबर तक निलंबित की गई हैं। ऐसे में बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी एवं हाफिज इमरान ने राष्ट्रपति को ई-मेल के जरिये ज्ञापन भेजकर विशेष विमान चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि एयरलाइंस कंपनियां टिकट का रिफंड तो दे रही हैं, लेकिन यात्रियों को भारत लाने की व्यवस्था नहीं कर रही हैं। उमरा पर गए ज्यादातर यात्री अन्य एयरलाइंस की महंगी उड़ानों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। सपा के महासचिव व विधायक अताउर रहमान ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह सऊदी हुकूमत से वार्ता कर सभी यात्रियों को स्वदेश लाने के लिए विशेष उड़ानों का प्रबंध करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मांगी मदद

बरेली। सऊदी अरब में फंसे बरेली के उमरा यात्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारत सरकार से मदद की अपील की है। व्यापारी नेता दानिश जमाल और अधिवक्ता अमजद सलीम उमरा के लिए 14 अक्तूबर को सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट से रवाना हुए थे। 14 से 22 अक्तूबर तक मक्का में रहने के बाद मदीना पहुंचे। दोनों की फ्लाइट 30 अक्तूबर को है, पर उसके निरस्त होने की आशंका बनी हुई है। एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें निरस्त होने से कई भारतीयों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होटल में ठहरने और भोजन का खर्च अधिक होने से यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यात्रियों ने सरकार से वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था करने, जरूरतमंदों के लिए ठहरने और भोजन की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed