फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आधुनिक समय में विदेशों की तर्ज पर होना होगा सक्रिय

आधुनिक समय में विदेशों की तर्ज पर होना होगा सक्रिय

Tue, 30 Apr 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
आधुनिक समय में विदेशों की तर्ज पर होना होगा सक्रिय
बरेली। अकादमिक नेतृत्व एवं शैक्षिक प्रबंधन विषय पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोमवार को 21वीं सदी में उच्च शिक्षा की चुनौतियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में विधि अध्ययन संकाय की अध्यक्ष डॉ. प्रीति सक्सेना रहीं। उन्होंने आधुनिक उच्च शिक्षा में प्रभावी नेतृत्व और रणनीतिक योजना पर चर्चा की। बताया कि जर्मनी, फ्रांस समेत अन्य विकसित देशों की तरह शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और विश्व में उच्चशिक्षा की जरूरतों को ध्यान में रखकर सक्रिय एवं अध्ययनशील रहना होगा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रो. पीवी सिंह और प्रो. एनपी मलकैनिया ने स्टूडेंट हैंडलिंग विषय पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का निर्देशन कर रही प्रो. तूलिका सक्सेना ने बताया कि मानव संसाधन विभाग एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण का मकसद बदलते दौर में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाना है। सह संयोजक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. संजय मेधावी और प्रो. एके जैतली का व्याख्यान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed