{"_id":"5c8fdcedbdec2214065a52ac","slug":"61552932077-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवक सहित दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ दक्षिणी/मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव आटा खुर्द निवासी 35 वर्षीय लल्ला सोमवार रात अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से सिंगरहा निवासी वीरबहादुर का गन्ना किराए पर लादकर हरदोई स्थित लोनी चीनी मिल डालने जा रहा था। ट्रैक्टर पर वीरबहादुर भी बैठे हुए थे। रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली हरदोई रोड पर गांव कुतुआपुर के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही रोडवेज की रिकबरी बस ने गन्ना भरी ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चला रहा लल्ला झटके के साथ स्टेयरिंग से गिरकर ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आ गया और उसी के ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरबहादुर बाल-बाल बच गया।
उधर, मिर्जापुर में फर्रूखाबाद रोड पर सोमवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल जाने से असंतुलित ट्रैक्टर रोड किनारे गहरी खाईं में गिर गया। इससे ट्रैक्टर सवार की मौत हो गई। फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव डांडीपुर निवासी लालाराम वर्मा का 35 वर्षीय पुत्र ज्ञानी ट्रैक्टर से जरियनपुर की ओर से अपने गांव की ओर जा रहा था। गांव दोषपुर नागर के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर का अगला पहिया अचानक निकल गया। जिससे असंतुलित ट्रैक्टर रोड के किनारे गहरी खांईं में जाकर पलट गया। मौके पर पहुंचे थाना इंचार्ज सुधाकर पांडेय ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के घर भेज दी है।