{"_id":"5b0468574f1c1b334d8b51eb","slug":"61527015511-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित के घर सांत्वना देने पहुंचे गुरुद्वारा नानकमता के प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित के घर सांत्वना देने पहुंचे गुरुद्वारा नानकमता के प्रतिनिधि
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 23 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों गुरुद्वारा नानकमता साहिब के पवित्र सरोवर में दो युवकों के डूबने से हुई मौत के मामले में मंगलवार को गुरुद्वारा नानकमता साहिब के प्रधान जसविंदर सिंह के प्रतिनिधि के रूप में कमेटी के डायरेक्टर गुरविंदर पाल सिंह तीन अन्य लोगों के साथ दोनों पीड़ितों के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को सांत्वना दी और शोक जताया।
मालूम हो कि दोनों मृतक युवक संगत के साथ 15 मई को गुरुद्वारा नानकमता गए थे। वहां पवित्र सरोवर में स्नान के दौरान डूबने से दोनों की मौत हो गई थी। इसी मामले में मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे डायरेक्टर गुरविंदर पाल सिंह, सुभाष नगर गुरुद्वारा के प्रधान सुरेंद्र जीत सिंह छाबड़ा, महासचिव परिदमन सिंह और भूपेंदर सिंह के साथ मृतक अमनदीप सिंह के कृष्णा नगर स्थित घर पहुंचे।
बताया कि 24 मई को इज्जतनगर गुरुद्वारा में दोपहर 12 से एक बजे के बीच होने वाली अंतिम अरदास के दौरान गुरुद्वारा कमेटी के अन्य सदस्य भी आएंगे और जो संभव मदद होगी वह की जाएगी। इसके बाद वे दूसरे मृतक मनदीप सिंह के घर भी पहुंचे।