{"_id":"6a29b5c0a3f5ba478802d519","slug":"5679-students-registered-for-admission-to-5040-seats-at-bareilly-college-bareilly-news-c-4-bly1053-902603-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज में 5040 सीटों पर दाखिले के \nलिए 5679 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज में 5040 सीटों पर दाखिले के लिए 5679 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया
Thu, 11 Jun 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। नए शैक्षणिक सत्र के लिए 5040 सीटों पर दाखिले के लिए 5679 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जून तय की है।
विद्यार्थियों का रुझान पारंपरिक और व्यावसायिक दोनों पाठ्यक्रमों के प्रति स्पष्ट है। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में बीसीए के लिए सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा है। बीसीए की 160 सीटों के लिए 527 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है, यानी एक सीट पर तीन से अधिक दावेदार हैं। इसी तरह, बीबीए की 240 सीटों के लिए 450 और बीकॉम ऑनर्स की 160 सीटों के लिए 296 पंजीकरण हुए हैं। पारंपरिक कला और विज्ञान संकाय में भी विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया है। बीए पाठ्यक्रम की 1840 सीटों के लिए 2235 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी बायोलॉजी में 720 सीटों के मुकाबले 1008 आवेदन आए हैं, जो सीटों से करीब डेढ़ गुना अधिक हैं। इसके विपरीत, बीएससी मैथमेटिक्स की 880 सीटों के लिए केवल 388 आवेदन मिले हैं। बीकॉम सामान्य की 1040 सीटों पर 775 पंजीकरण हुए हैं, जिससे इन दोनों पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश की संभावना है।
जरूरी दस्तावेज और प्रमाणपत्रों की वैधता पर गाइडलाइन
कॉलेज की प्रवेश समिति ने काउंसलिंग के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय पंजीकरण फॉर्म की तीन प्रतियां, दसवीं और बारहवीं की मूल अंकतालिकाएं लानी होंगी। अपार या एबीसी आईडी, चरित्र प्रमाणपत्र और स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) भी अनिवार्य हैं। आरक्षण के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र एक अप्रैल 2025 के बाद का और ओबीसी प्रमाणपत्र एक अप्रैल 2023 के बाद का होना चाहिए। वेटेज के लिए एनसीसी, एनएसएस या खेलकूद के प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे। समिति ने अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर कॉलेज या कोर्स का सही चयन करने की चेतावनी दी है। गलत चयन करने पर मेरिट सूची में नाम होने के बावजूद प्रवेश नहीं मिलेगा। यह सुनिश्चित करना छात्रों की जिम्मेदारी है कि उनके सभी दस्तावेज सही हों। प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी त्रुटि से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।