फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मिड लाइन ही अधूरी, एंड लाइन रिपोर्ट कहां से लाएं अधिकारी

मिड लाइन ही अधूरी, एंड लाइन रिपोर्ट कहां से लाएं अधिकारी

Tue, 30 Apr 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
मिड लाइन ही अधूरी, एंड लाइन रिपोर्ट कहां से लाएं अधिकारी
बरेली। बेसिक स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शासन की ओर से संचालित ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम की मिड लाइन का कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते विद्यालयों ने एंड लाइन रिपोर्ट जमा नहीं की है। इस मामले में कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए मंडल के सभी जिलों के बीएसए से 30 अप्रैल तक एंड लाइन रिपोर्ट जमा करने और चार मई तक संचालित प्रोग्राम के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने जारी पत्र में कहा है कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के मंडल समन्वयक द्वारा प्राप्त रिपोर्ट में बेस लाइन और मिड लाइन का कार्य अभी कई विद्यालयों में पूरा नहीं हुआ है। हालांकि कुछ विद्यालयों में एंड लाइन सर्वे का कार्य समापन पर है। फिर भी संचालित योजना की रिपोर्ट अब तक एक भी विद्यालय से प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने 30 अप्रैल तक एंड लाइन सर्वे का कार्य हर हाल में खत्म कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 29 अप्रैल से चार मई के बीच सभी विद्यालयों का डाटा प्रथम प्राथमिक एप पर फीड कर चार मई तक सत्यापित रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एंड लाइन सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा बैठक कर प्रोग्राम को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


क्या है ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम
नेशनल एचीवमेंट सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार कक्षा 1 से 2 तक के बच्चों की शैक्षिक समझ कम होती है, जिससे वे कक्षा के अनुरूप दक्षता को न सीख पाने के कारण ड्रॉप आउट करते हैं। इसलिए कक्षा एक से पांच तक के परिषदीय बच्चों में सीखने की क्षमता व समझ को बढ़ाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम चल रहा है। योजना के तहत बच्चों को सरल वाक्य पढ़ना, समझना व गणना बेस लाइन, मिड लाइन और एंड लाइन के जरिए सिखाई जाती है। नियमानुसार मार्च के पहले सप्ताह तक रिपोर्ट जमा करनी होती है लेकिन अब तक इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed