फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पांच दिन से नेपाल प्रहरी की हिरासत में हैं खीरी के डॉक्टर और फार्मेसिस्ट

पांच दिन से नेपाल प्रहरी की हिरासत में हैं खीरी के डॉक्टर और फार्मेसिस्ट

Thu, 21 Feb 2019 10:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन से नेपाल प्रहरी की हिरासत में हैं खीरी के डॉक्टर और फार्मेसिस्ट
लखीमपुर/धनगढ़ी (नेपाल)। जिले की एक सीएचसी में तैनात अधीक्षक डॉक्टर समेत दो चिकित्सक और फार्मेसिस्ट 17 फरवरी से नेपाल पुलिस की हिरासत में हैं। नशे में हंगामा करने के आरोप में इनके साथ धनगढ़ी निवासी बैटरी रिक्शा चालक को भी हिरासत में लिया गया है। नेपाल के कैलाली जिले के सीडीओ (जिलाधिकारी) के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। इधर इस बाबत सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

कैलाली जिला प्रहरी के डीएसपी हरीवली ने बताया कि भारत स्थित लखीमपुर खीरी के दो डॉक्टर और एक फार्मेसिस्ट रविवार को नेपाल घूमने गए थे। यहां वह डांस बार में भी गए, जहां झगड़ा किया। फिर बैटरी रिक्शा से रात करीब 11 बजे लौटते समय बाजार में हो-हल्ला करने लगे। इन लोगों के साथ रिक्शा चालक धनगढ़ी निवासी हेम खत्री भी हंगामा कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां यह सब नशे में मिले और इनके पास से शराब की बोतल भी बरामद हुई। पुलिस ने नेपाल कानून के अनुसार सार्वजनिक केस दर्ज कर चारों को सीडीओ के सामने पेश कराया। सीडीओ ने सात दिन की हिरासत में रखने का आदेश दिया है। चारों को जिले के बार्डर स्थित नेपाल के जिला कैलाली के धनगढ़ी स्थित जिला प्रहरी कार्यालय (जिला पुलिस) में हिरासत में रखा गया है। डीएसपी ने बताया कि सात दिन की हिरासत पूरी करने के बाद तीनों को फिर सीडीओ के सामने पेस कराया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि सीडीओ ही फैसला करेंगे। हिरासत अवधि बढ़ेगी अथवा जुर्माना लेकर छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में तैनात किसी भी डॉक्टर अथवा स्टाफ ने नेपाल जाने की अनुमति नहीं ली है। कुछ डॉक्टर और स्टाफ छुट्टी पर है। फिलहाल जांच करा रहे हैं कि छुट्टी पर गए डॉक्टर और स्टाफ कहां हैं? कोई बिना बताए गायब तो नहीं है? यदि नेपाल में जिले के डॉक्टर और फार्मेसिस्ट को हिरासत में रखा गया है तो वह निश्चित रूप से अनुपस्थित होंगे। ऐसी स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed