फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डीआईओएस कार्यालय का बाबू चलवा रहा बिना मान्यता का स्कूल

डीआईओएस कार्यालय का बाबू चलवा रहा बिना मान्यता का स्कूल

Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय का बाबू चलवा रहा बिना मान्यता का स्कूल
बरेली। 40 हजार रुपये लेकर बहेड़ी में बिना मान्यता स्कूल संचालित कराने का मामला खुलने के बाद डीआईओएस ने बाबू के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। इससे पहले भी बिना मान्यता के बंद कराए स्कूलों की भी जांच कराई जाएगी। सूत्रों की मानें तो डीआईओएस कार्यालय के एक बाबू की मिलीभगत से जिले में सौ से ज्यादा गैर मान्यता के स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं। इनमें से कई स्कूलों में निरीक्षण तो हुआ, लेकिन बाबू ने कार्रवाई नहीं होने दी।
विज्ञापन

बहेड़ी के नंदलाल सरन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता न मिलने पर डीआईओएस ने स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे। कार्यालय के एक बाबू ने स्कूल प्रबंधक से सेटिंग कर 40 हजार रुपये लेकर स्कूल फिर से खुलवा दिया। डीआईओएस ने दोबारा निरीक्षण कराया तो स्कूल का संचालन होते मिला और प्रबंधक ने बाबू की पोल खोल दी। सूत्रों की मानें तो सौ से ज्यादा स्कूल बाबू की मिलीभगत से संचालित हो रहे हैं। इसके एवज में वह मोटी रकम वसूल रहा है। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने कहा कि बाबू की जांच शुरू करा दी है। पुराने मामलों की भी जांच कराकर बाबू पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed