फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रत्याशी तय करने को भिड़े सपाई, जमकर गालीगलौज

प्रत्याशी तय करने को भिड़े सपाई, जमकर गालीगलौज

Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी तय करने को भिड़े सपाई, जमकर गालीगलौज
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी में सदस्यों के छह पदों के लिए 21 जनवरी को चुनाव होंगे। प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए मेयर उमेश गौतम ने शनिवार को पार्षदों से गुपचुप तरीके से बैठक कर ली। वहीं, सपा कार्यालय पर हुई पार्षदों की बैठक में जमकर विवाद और गालीगलौज हुआ। फिलहाल सपा में दो नाम फाइनल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी चुनाव के लिए भाजपा और सपा गोटियां बिछाने में लगी है। पुराने छह सदस्यों को कार्यकारिणी से बाहर कर नए सदस्यों को इसमें जगह मिलेगी। 21 जनवरी को दोपहर दो बजे चुनाव होगा। प्रत्याशी तय करने को शनिवार को नगर निगम में मेयर उमेश गौतम ने अपने कार्यालय में गुपचुप तरीके से बैठक कर ली। बताया जाता है कि भाजपा में दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने कार्यकारिणी के लिए दावेदारी की है। वहीं सपा के प्रत्याशी तय करने के लिए जिला कार्यालय में बैठक हुई, इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, प्रमोद बिष्ट, सत्येंद्र यादव, पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल समेत तमाम पार्षद मौजूद थे। बैठक में कहा गया कि रईस मियां अब्बासी, महलका कुरैशी एवं एक अन्य पार्षद आवेदन करेंगे और फिर एक नाम वापस हो जाएगा। इस पर ही विवाद छिड़ गया क्योंकि पिछले दिनों भितरघात के चलते बीडीए बोर्ड के चुनाव में शमीम अहमद हार गए थे। शुभलेश यादव, कदीर अहमद, राजेश अग्रवाल, आरिफ कुरैशी, शमीम अहमद आदि के बीच जमकर कहासुनी हुई। पार्षदों की खरीद-फरोख्त से लेकर धोखेबाजी और मेयर की चापलूसी करने जैसे तमाम आरोप लगे। हंगामा बढ़ने लगा तो सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल गुस्से में आकर गालियां देने लगे। एक पार्षद तो खुद को बेदाग बताकर रोने लगे। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ और फिर कार्यकारिणी के लिए रईस मियां अब्बासी और महलका कुरैशी के नाम फाइनल किए गए।
विज्ञापन


पूरी मेहनत से पार्टी के लिए समर्पित होने के बावजूद कोई आरोप लगाए तो खराब लगता है। गालीगलौज मेरी आदत में नहीं, लेकिन कभी-कभी गुस्सा आ जाता है। इसके लिए बाद में मैंने माफी भी मांग ली थी। - राजेश अग्रवाल, पार्षद दल नेता सपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed