{"_id":"5bfb017fbdec22417d6292c1","slug":"51543176575-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबारी घाट पर डूबे छात्रों का तीसरे दिन भी पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबारी घाट पर डूबे छात्रों का तीसरे दिन भी पता नहीं
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के दिन चौबारी घाट पर रामगंगा में डूबे दो छात्रों का तीसरे दिन भी पता नहीं लग सका। शाम तक तलाश करने के बाद गोताखोर निराश हो गए तो अभियान रोक दिया गया। सोमवार को फिर उनकी तलाश होगी। दोनों छात्रों का परिवार नदी के किनारे पर ही डेरा डाले पड़ा है।
शहर से सटे महेशपुरा ठाकुरान गांव निवासी राजमिस्त्री राजाराम का बेटा आठ वर्षीय सुमित शुक्रवार को गंगास्नान करते वक्त गहराई में चला गया। फिर उसका पता नहीं लगा। रविवार को भी गोताखोरों ने उसकी तलाश की। फतेहगंज पश्चिमी के गांव मढ़ौली निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र भी शुक्रवार को दो साथियों के साथ चौबारी मेले गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में बह गया। तब से उसकी भी तलाश की जा रही है।