फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   87 gets gold medal and Phd to 58 given in MJP rohilkhand university

राज्यपाल ने 87 को गोल्ड मेडल, 58 को पीएचडी की उपाधि से नवाजा

Tue, 04 Sep 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 04 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
87 gets gold medal and Phd to 58 given in MJP rohilkhand university
 एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। राज्यपाल (कुलाधिपति) राम नाईक और मुख्य अतिथि उप मुख्य मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने 87 टॉपर्स को गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए। इनमें 64 छात्राएं और 23 छात्र थे। इसके अलावा 423 डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 369 पीजी की डिग्रियां और 58 पीएचडी शामिल हैं। मेडल पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस बार अल्फावेट के अनुसार सबसे पहले बीए के विद्यार्थियों को मेडल दिए गए।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह से पहले राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने प्रशासनिक भवन के सामने स्थापित महात्मा ज्योतिबा फुले की 12.5 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद रूसा के बजट से बने 25 कमरों का नये गर्ल्स हॉस्टल का लोकार्पण किया। बारिश के चलते दीक्षांत समारोह एक घंटा विलंब से 10:45 बजे शुरू हो सका। इसके बाद शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची। इसमें कुलसचिव, कुलपति, कार्य परिषद, विद्या परिषद, संकायाध्यक्ष, राज्यपाल और डिप्टी सीएम शामिल हुए। राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। खचाखच भरे पंडाल में विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए। मेडल और पीएचडी सूची में इस बार भी लड़कियों की संख्या ज्यादा रही। टॉपर्स में इस बार 73 फीसदी लड़कियां थी। वहीं पीएचडी में भी लड़कियों की संख्या पचास फीसदी से ज्यादा रही। राज्यपाल ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा, लड़कियों की तरह लड़कों को भी टॉपर्स बनने के लिए मेहनत करनी चाहिए। महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा बनाने वाले ललित कला आकदमी के चेयरमैन और मूर्तिकार उत्तम पाचारणे का राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर कुलसचिव एके अरविंद, वित्त अधिकारी सुरेश उपाध्याय, प्रोफेसर श्याम बिहारी, प्रोफेसर एके जेटली, प्रोफेसर एके गुप्ता, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. अशोक, डॉ. एके सिंह समेत विश्वविद्यालय के तमाम शिक्षक गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed