फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   51 percent people deposited weapons, will return only after renewal

Bareilly News: 51 फीसदी लोगों ने जमा कराए शस्त्र, नवीनीकरण हाेने पर ही वापस होंगे

Mon, 01 Apr 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 01 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
51 percent people deposited weapons, will return only after renewal
बरेली। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर शस्त्र जमा कराने की कवायद तेज हो गई है। अब तक 51 फीसदी से ज्यादा लोग शस्त्र जमा करा चुके हैं। हालांकि, उन्हीं लोगों के शस्त्र अब वापस किए जाएंगे, जिनका लाइसेंस का नवीनीकरण हो गया होगा।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 38,465 शस्त्र धारक हैं। जिन्हें आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद ही शस्त्र जमा कराने संबंधी दिशानिर्देश जारी हो गए थे। साथ ही, थानावार सूची तलब कर थाना प्रभारियों को शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीमें शस्त्र जमा हुए या नहीं, इसकी निगरानी भी कर रही हैं। अब हाईकोर्ट ने जबरन किसी से शस्त्र न जमा कराने के लिए कहा है। हालांकि, अगर किसी असलहाधारी से कानून व्यवस्था का खतरा हो तो उनके शस्त्र जमा कराए जा सकते हैं। यह स्क्रीनिंग कमेटी तय करेगी।
विज्ञापन


जान का खतरा बताकर मांग रहे अनुमति
जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष अब तक करीब दो दर्जन लोगों ने जान का खतरा बताकर शस्त्र जमा न कराने का प्रार्थना पत्र दिया है। साथ ही, असलहा पास में होने पर किसी तरह के शक्ति प्रदर्शन और किसी को कोई खतरा न होने का शपथ पत्र भी सौंप रहे हैं। प्राप्त आवेदनों पर स्क्रीनिंग कमेटी विचार कर रही है। इसमें ज्यादातर फरीदपुर, आंवला, नवाबगंज के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानावार कहां कितने जमा हुए हैं शस्त्र
कोतवाली के 173, प्रेमनगर के 660, कैंट के 708, किला 310, सुभाषनगर के 702, सीबी गंज के 345, बारादरी 681, इज्जतनगर के 485, बिथरी चैनपुर के 647, फतेहगंज पश्चिमी के 336, भोजीपुरा के 695, बहेड़ी के 1705, देवरनिया के 564, शीशगढ़ के 366, शेरगढ़ के 226, मीरगंज के 880, शाही के 143, सिरौली के 532, आंवला के 1122, भमोरा के 918, विशारतगंज के 313, अलीगंज के 374, फरीदपुर के 1702, फतेहगंज पूर्वी के 1186, भुता के 982, नवाबगंज के 667, हाफिजगंज के 673, क्योलडिया के 678 शस्त्र जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed