फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   500 players will participate in zonal sports competition

Bareilly News: जोनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Mon, 24 Apr 2023 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
500 players will participate in zonal sports competition
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में आज से चार दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (पूर्वी क्षेत्र)-2023 का आयोजन होगा। इसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के देशभर के विभिन्न संस्थानों के 500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन सचिव डाॅ. एकेएस तोमर के मुताबिक चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान दुवासु मथुरा के कुलपति प्रो. अनिल कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि नई दिल्ली कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के सदस्य डाॅ. शिव प्रसाद किमोथी, संस्थान निदेशक डाॅ. त्रिवेणी दत्त की अध्यक्षता में होगा। संचालन के लिए विभिन्न समितियां भी गठित कर ली गई हैं।
विज्ञापन


इन संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
आईसीएआर रिसर्च काॅम्पलेक्स फाॅर एनईएच रीजन बारापानी, राष्ट्रीय कृषि उपयोग सूक्ष्मजीव ब्यूरो मऊनाथ भंजन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंडरी एग्रीकल्चर संस्थान (पूर्व में आईआईएनआरजी) रांची, सीएआरआई पोर्ट ब्लेयर, केंद्रीय अंतरस्थलीय मत्सिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी) बैरकपुर, राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केंद्र नागालैंड, राष्ट्रीय याक अनुसंधान केंद्र दिरांग (अरुणाचल प्रदेश), राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान कटक ओडिशा, केंद्रीय मीठाजल जीव पालन अनुसंधान संस्थान (सीफा) भुवनेश्वर, भारतीय जल प्रबंधन संस्थान भुवनेश्वर, केंद्रीय कृषिरत महिला संस्थान (सीआईडब्ल्यूए) भुवनेश्वर, कृषि तकनीकी अनुप्रयोग संस्थान कोलकाता, केंद्रीय पटसन एवं समवर्गीय रेशा अनुसंधान संस्थान बैरकपुर कोलकाता, राष्ट्रीय प्राकृतिक रेशा अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कोलकाता, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान झारखंड, महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान पिपराकोठी मोतिहारी, भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed