UP News: बरेली में 50 साल के शख्स को याद आया पुराना प्यार, फिर कर दी हद पार, प्रेमिका के उड़ गए होश
बरेली में 50 साल के शख्स को अपना पुराना प्यार याद आया तो नकली तमंचा लेकर प्रेमिका के मायके पहुंच गया। उसे धमकाया। इस पर महिला ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमनगर थाने के कानूनगोयान चौकी प्रभारी सरताज सैफी को एक महिला ने कॉल की। इसके बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने महिला के दरवाजे पर खड़े 50 साल के व्यक्ति को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों ही शादीशुदा हैं। करीब 15 साल से यह लोग एक-दूसरे के साथ संबंध में थे। अब महिला लोकलाज की वजह से अपने पूर्व प्रेमी से बात नहीं करना चाहती थी।
देर रात थाने में चलती रही पंचायत
प्रेमी के सिर पर आशिकी सवार है। इसलिए जब महिला ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया तो प्रेमी पहले महिला के घर और फिर उसके मायके पहुंच गया। पुलिस की जांच के मुताबिक दोनों के बच्चे काफी बड़े हैं और दोनों ही परिवार इनकी हरकतों से परेशान हैं। सोमवार देर रात थाने में पंचायत चल रही थी।